{"_id":"5cdb0732bdec2207594b0c47","slug":"11557858098-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन स्वामियों पर एआरटीओ ने की कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाहन स्वामियों पर एआरटीओ ने की कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन वाहन स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। लोकसभा निर्वाचन में वाहन अधिग्रहण आदेश नहीं मानने और आदेश की प्रति फाड़कर फेंकने के आरोप में तीन वाहन स्वामियों पर मुकदमा दर्ज हुआ। डीएम के निर्देश के बाद एआरटीओ की ओर से कार्रवाई की गई।
एआरीटीओ संदीप कुमार पंकज ने बताया कि देवरिया जिले के भलुआ निवासी लालबहादुर सिंह की बस लोकसभा चुनाव में मतदानकार्मिकों के आने-जाने के लिए अधिग्रहित किया गया था, लेकिन वाहन स्वामी ने अधिग्रहण आदेश को फाड़ दिया और वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके अलावा कसया के तुलसी नगर निवासी पंचानंद और सेवरही के अवधान टोला निवासी शकील अहमद ने वाहन अधिग्रहण के बाद लोकसभा चुनाव में नहीं उपलब्ध कराया है। इसको गंभीरता से लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस निर्देश के अनुपालन में तीनों वाहन स्वामियों के खिलाफ कोतवाली हाटा में तहरीर देकर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।