फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   धारदार हथियार से हुए प्रहार में घायल 50 वर्षीय अतीउल्लाह

धारदार हथियार से हुए प्रहार में घायल 50 वर्षीय अतीउल्लाह

Sun, 02 Dec 2018 11:33 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
धारदार हथियार से हुए प्रहार में घायल 50 वर्षीय अतीउल्लाह
नमाज अदा कर घर लौट रहे व्यक्ति पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाना नकटहां बसडीला गांव की घटना
कुबेरस्थान। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के नकटहां बसडीला में नमाज अदा कर घर लौट रहे अतीउल्लाह अंसारी पर दो युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। धारदार हथियार से हुए हमले में घायल अतीउल्लाह अंसारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घरवालों ने थाने में तहरीर देकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के नकटहां बसडीला गांव के 50 वर्षीय अतीउल्लाह अंसारी शनिवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे गांव की ही मस्जिद में ईशा की नमाज अदा करने के बाद घर जा रहे थे। वह मस्जिद से कुछ दूर आगे बढ़े ही थे कि पहले से घात लगाए गांव के दो युवकों ने उनके ऊपर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिए। घायल अतीउल्लाह जमीन पर गिरकर चिल्लाने लगे। उनकी पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, तब तक दोनों हमलावर वहां से भाग निकले थे। ग्रामीणों की मदद से अतीउल्लाह को पहले कुबेरस्थान सीएचसी लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में अतीउल्लाह का इलाज चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

इधर, रविवार को पीड़ित अतीउल्लाह के भाई अमीरुल्लाह ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर तुर्कपट्टी पुलिस को दी और कार्रवाई की मांग की है। एसओ उमेश कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन चल रही है। उसके बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed