{"_id":"5985af074f1c1bc72c8b4844","slug":"11501933319-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से 70 हजार छीनकर भागे उचक्के","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से 70 हजार छीनकर भागे उचक्के
Updated Sat, 05 Aug 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। अशोगवा गांव के निकट शनिवार को उचक्के एक महिला से 70 हजार रुपये छीनकर भाग निकले। एक माह के अंदर तीसरी बार हुई छिनैती की इस घटना से लोगों को असुरक्षा का भय सताने लगा है। इस तरह की बढ़ती घटनाओं के कारण लोग पुलिस पर निष्क्रियता बरतने का आरोप भी लगा रहे हैं।
एक महिला शनिवार को 70 हजार रुपये लेकर घर जा रही थी कि उचक्कों ने अशोगवां गांव के निकट रुपये छीन लिया। इस वजह से बैंकों में रुपये के लेन-देन के लिए आने वाले लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। एक माह पहले भी पटहेरवा थाना क्षेत्र के महुअवा गांव निवासी इंद्रासन चौरसिया पूर्वांचल बैंक की शाखा से अपने गन्ने के पर्ची का भुगतान 2000 हजार रुपये लेकर घर जा रहे थे, तभी ओवरब्रिज के पास दिन के तीन बजे उचक्के उनका झोला छीनकर भाग निकले थे। उसके दो सप्ताह बाद उसी पूर्वांचल बैंक की शाखा में 12 हजार रुपये जमा करने आई देवीचक गांव की एक महिला के चेहरे पर स्प्रे छिड़ककर एक व्यक्ति ने बैंक के अंदर ही रुपये छीन लिया। इन वारदातों में पुलिस और बैंक के अधिकारियों की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से उचक्कों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में पटहेरवा थाने के एसओ उमाशंकर यादव का कहना है कि पुलिस इस घटना की तफ्तीश कर रही है। उचक्कों का एक गिरोह फाजिलनगर में सक्रिय है। पुलिस जल्द इस गिरोह का पर्दाफाश करेगी।