{"_id":"5c6455ccbdec224d044540bf","slug":"111550079436-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुधवार की दोपहर में मुजहना हेतिंम गांव के हाईवें पर हुई घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुधवार की दोपहर में मुजहना हेतिंम गांव के हाईवें पर हुई घटना
Wed, 13 Feb 2019 11:07 PM IST
राकेश पांडेय
Kushinagar
Kushinagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा। बुधवार को हाटा कोतवाली क्षेत्र के मुजहना हेतिम के पास हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने मदद कर एंबुलेंस से घायल बालिका को हाटा सीएचसी पहुंचवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
हाटा कोतवाली के गांव मुजहना हेतिम की रहने वाली आठ वर्षीय सोनाली हाईवे के दूसरी तरफ किसी काम से जा रही थी। उसी समय कसया से गोरखपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए। किसी ने एंबुलेंस को सूचना देकर बुलवाया और फिर घायल बालिका को सीएचसी हाटा पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बालिका को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते दौरान रास्ते में बालिका ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।