{"_id":"5be1d4bdbdec2269685b0c38","slug":"111541526717-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिजनों की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने की आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
सखवनिया बुजुर्ग गांव के टोला शिवराजपुर में 15 वर्षीय मनीषा की आत्महत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुबेरस्थान। मंगलवार को परिजनों की डांट से क्षुब्ध सखवनिया बुजुर्ग टोला शिवराजपुर की किशोरी ने आत्महत्या कर ली। इससे परिजन सकते में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के सखवनिया बुजुर्ग टोला शिवराजपुर निवासी रामप्रताप कुशवाहा के परिवार में उनकी पत्नी गीता के अलावा पुत्र राजन तथा 15 वर्षीय पुत्री मनीषा थी। रामप्रताप अपनी पत्नी और इकलौते पुत्र के साथ गुजरात में रहकर काम धंधा करते हैं। गांव पर पुत्री मनीषा अपनी बुजुर्ग दादी बसंती तथा दादा सीताराम के साथ रहती थी।
लोगों ने बताया कि मंगलवार सुबह मनीषा के दादा बिना किसी से कुछ बताए कहीं गायब हो गए। घर के लोग उन्हें ढूंढने लगे। कुछ देर बाद वे घर आ गए। मनीषा भी दादी को कुछ बताए बिना सीताराम की तलाश में निकल गई थी। काफी देर से मनीषा लौटी तो घर वालों ने उसे डांट फटकार दिया। परिजनों की डांट इस कदर नागवार लगी कि मनीषा कमरे में चली गई और फाटक बंद कर लिया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद मनीषा की दादी खाना लेकर उसके कमरे के पास गईं। कई बार आवाज देने के बाद भी उसने जवाब नहीं दिया। दादी कमरे का फाटक खोलकर अंदर पहुंचीं तो मनीषा कमरे में लगे बांस में दुपट्टे के फंदे से लटकी मिली। दादी के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। बाद में सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। एसओ राजेश कुमार मौर्या ने बताया कि घर के लोगों के समझाने-बुझाने से नाराज होकर किशोरी ने आत्महत्या कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।