{"_id":"5b21586c4f1c1bb51e8b5a9e","slug":"111528911980-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की जांच करने पहुंचा डॉग स्क्वॉड, फोरेंसिक टीम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की जांच करने पहुंचा डॉग स्क्वॉड, फोरेंसिक टीम
Wed, 13 Jun 2018 11:26 PM IST
kushinagar
kushinagar
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत खुदरा अहिरौली के अहिरौली टोला में सोमवार की रात सेवानिवृत्त शिक्षक के घर में हुई भीषण चोरी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। छानबीन के लिए बुधवार की दोपहर डॉग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम घटना स्थल का मुआयना किया। खुदरा अहिरौली गांव के अहिरौली टोला निवासी रिटायर्ड शिक्षक ध्रुवदेव राय के परिजन भोजन करने के बाद छत पर सो गए थे। पीछे के रास्ते दो मंजिली छत पर चढ़कर चोरों ने जमीन व गाय बेचकर रखे हुए पांच लाख पैंतालीस हजार रुपये नकद और करीब 13 लाख का आभूूूषण चुरा लिया था। उसके बाद चोरों ने किसान पीजी कॉलेज के पूर्व प्रबंधक बृजेश राय के घर में भी चोरी का प्रयास किया था। फोरेंसिक टीम ने परिजनों से पूछताछ के बाद कई स्थानों से फिंगरप्रिंट का निशान लिया। इस दौरान टीम के प्रभारी लोकनाथ पांडेय, चंद्रशेखर, डॉग स्क्वॉयड के प्रभारी अवधेश यादव, विनोद यादव सहित एसओ दुर्गेश कुमार सिंह, एसआई विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।