फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   दाढ़ी बनाने से मना करने पर कुनबे को पीटा

दाढ़ी बनाने से मना करने पर कुनबे को पीटा

Fri, 22 Mar 2019 11:03 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 22 Mar 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
दाढ़ी बनाने से मना करने पर कुनबे को पीटा
रामकोला सीएचसी पहुंचीं मारपीट में घायल कुस्मही गांव की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
रामकोला। थाना क्षेत्र के गांव कुसम्ही में होली के दिन दाढ़ी बनाने से इंकार करने पर सैलून संचालक के घरवालों की पिटाई कर दी गई। इसमें गर्भवती महिला समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज रामकोला सीएचसी पर चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


रामकोला थाना क्षेत्र के कुसम्ही गांव के रहने वाले अजय शर्मा सैलून चलाते हैं। गांव के ही दूसरे टोले का रहने वाला सिकंदर, अजय के घर पहुंचा और उससे दाढ़ी बनाने को कहा। अजय ने त्योहार का हवाला देते हुए दाढ़ी बनाने से इंकार कर दिया और उससे शुक्रवार को दुकानदार पर आने की बात कही। यह बात सिकंदर को नागवार लगी और वह टोले से कुछ लोगों को साथ लेकर अजय के घर पहुंच गया। अजय व उसके परिजनों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन


आरोप है कि साथ में आए लोगों ने उसके घर में घुसकर गर्भवती महिला संध्या शर्मा, छोटी, भानमती, गिरिजा, रजनी, रिंकी को पीट कर लहूलुहान कर दिया। घायलों का इलाज रामकोला सीएचसी पर हो रहा है। परिजनों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed