फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   चौकीदार के घर पकड़ी गई अवैध शराब

चौकीदार के घर पकड़ी गई अवैध शराब

Thu, 12 Jul 2018 11:22 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
चौकीदार के घर पकड़ी गई अवैध शराब
पटहेरवा पुलिस ने बरामद किया अवैध शराब । - फोटो : अमर उजाला
पटहेरवा। पुलिस के मुखबिर कहे जाने वाले चौकीदार भी संदेह के घेरे में आ गए हैं। पटहेरवा थाने के एक चौकीदार के घर पुलिस ने 31296 शीशी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने वहां से इस शराब से भरा डीसीएफ और एक बाइक भी बरामद किया है। पुलिस ने चौकीदार और उसके लड़के सहित तीन नामजद, डीसीएम व बाइक चालक के अलावा अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि शराब से लदे डीसीएम और बाइक की कीमत करीब 35 लाख रुपये है।
विज्ञापन

सीओ तमकुहीराज आरके तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार भोर में पंजाब निर्मित शराब की बड़ी खेप भरपटिया निवासी व पटहेरवा थाने के चौकीदार राजा यादव पुत्र मंगरू यादव के घर आने की सूचना मिली थी। यहीं से छोटे वाहनों से शराब को बिहार के विभिन्न स्थानों पर भेजा जाना है। सीओ ने पटहेरवा थाने के एसओ कमलेश सिंह को रात में करीब ढाई बजे चौकीदार के घर भेजा। पुलिस पहुंची तो शराब डीसीएम से उतारकर चौकीदार के घर में रखी जा रही थी। पुलिस को देखते ही तस्कर अंधेरे का लाभ लेकर भाग निकले। पुलिस ने डीसीएम से कुल 652 पेटी शराब बरामद किया, जिसमें 31296 शीशी शराब थी। पुलिस ने मौके से एक बाइक भी बरामद किया। पुलिस ने चौकीदार राजा यादव, उसके लड़के जनार्दन यादव, धीरज निवासी भरपटिया थाना पटहेरवा, अज्ञात डीसीएम व बाइक चालक सहित पांच व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चौकीदार सहित अन्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने 680 शीशी अवैध शराब बरामद किया
तमकुहीराज। तरयासुजान थाने की पुलिस ने बुधवार की शाम एक लग्जरी वाहन से 680 शीशी अवैध शराब बरामद किया। यह शराब बिहार भेजी जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने हरियाणा निवासी एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। तरयासुजान थाना क्षेत्र की बहादुरपुर पुलिस चौकी प्रभारी विकास यादव ने बताया कि बुधवार देर शाम एक लग्जरी वाहन से बिहार भेजी जा रही इस शराब को एनएच स्थित टोल प्लाजा के पास बरामद किया गया। वाहन के साथ सोनीपत हरियाणा के हरसाना निवासी विकास सरोहा को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed