फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पति-पत्नी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

पति-पत्नी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

Thu, 07 Sep 2017 07:23 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
पति-पत्नी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
कुशीनगर। राज दरबार के पीछे बसे विकास कॉलोनी में बुधवार की देर रात एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक का शव एक घर में मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जिस घर में युवक का शव मिला, उस घर के एक दंपती पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। मृतक हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बुलहवा के टोला जोकहिया का रहने वाला था। घटना को अवैध संबंध से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बुलहवा ग्राम पंचायत के जोकहिया टोला निवासी प्रेमलाल जायसवाल के तीन बेटों में सबसे छोटा दीपक जायसवाल (25) छितौनी बाजार की एक बिल्डिंग मैैटेरियल की दुकान पर काम करता था। बुधवार की शाम उसने घरवालों को बताया कि पडरौना लड़की देखने जा रहा है, सुबह घर आएगा। बुलहवा गांव के जोकहिया टोला की ही किरन कुशवाहा नाम की एक लड़की की शादी खिरकिया आनंद नगर निवासी सहदेव कुशवाहा से हुई है। सहदेव भी पडरौना में किसी दुकान पर रहकर काम करता है। इसलिए पति-पत्नी पडरौना नगर में मलंग बाबा की मजार के निकट विकास नगर कॉलोनी में रहते हैं। दीपक के भाई मनोज जायसवाल की तरफ से पडरौना कोतवाली में तहरीर देकर बृहस्पतिवार को आरोप लगाया गया कि दीपक रात में किरन के घर गया था, जहां पति-पत्नी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा तहरीर के आधार पर किरन कुशवाहा और उसके पति सहदेव कुशवाहा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में पडरौना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजयराज सिंह का कहना है दंपती के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्यारोपी महिला की शादी अभी पांच महीने पहले ही हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed