{"_id":"6956d96ad7f6f1a0040eeac7","slug":"cricket-shreya-sports-secures-a-place-in-the-final-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-151885-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : श्रेया स्पोर्ट्स ने फाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : श्रेया स्पोर्ट्स ने फाइनल में बनाई जगह
Fri, 02 Jan 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
मथौली। क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर चल रहे मथौली क्रिकेट कप प्रतियोगिता के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। महराजगंज और देवरिया, श्रेया स्पोर्ट्स व चौरीचौरा की टीमों में भिड़त हुई। इसमें देवरिया व श्रेया स्पोर्ट्स की टीमों ने जीत हासिल किया। वहीं, सेमीफाइनल मैच में श्रेया स्पोर्ट्स ने देवरिया को हराकर फाइनल में पहुंच गई।
मुख्य अतिथि विनय मल्ल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। जिसमें टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी महराजगंज की टीम नौ ओवर में 70 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जबकि जवाब में मैदान पर उतरी देवरिया की टीम ने पांच ओवर में 71 रन बनाकर जीत हासिल कर लिया।
दूसरा मैच चौरी-चौरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 99 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में श्रेया स्पोर्ट्स की टीम ने आठ ओवर के अंदर ही लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। सेमीफाइनल मुकाबला श्रेया स्पोर्ट्स और देवरिया की टीम बीच हुई। श्रेया स्पोर्ट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 215 रनों का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में देवरिया की टीम सिर्फ 91 रन पर ही सिमट गई। मैच में मनीष यादव ने 127 रन बनाए जबकि पवन ने 62 रन बनाए।