{"_id":"64eb9207beb518eeaf0c6b0e","slug":"cows-ill-by-lumpy-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-3670-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गायों में भी फैल रहा लंपी रोग, पशुपालक चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गायों में भी फैल रहा लंपी रोग, पशुपालक चिंतित
Sun, 27 Aug 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो है।
लंपी रोग से कई पशुओं की हो चुकी है मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। तहसील क्षेत्र के कई गांवों की गायों में लंपी रोग का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इससे पशुपालक परेशान हैं। इस रोग में गायों के पूरे शरीर पर गांठें बन जा रही हैं। कुछ ही दिनों में वे गांठें घाव बन जा रही हैं। बुखार और पैरों में सूजन हो जा रही है। इलाज नहीं मिलने से गायों की मौत भी हो रही है।
रोहुआ मछरगावां के रहने वाले अभिषेक पांडेय, पप्पू यादव, नंदबिहारी यादव आदि किसानों की गायें लंपी बीमारी से पीड़ित हैं। इनका कहना है कि एक बार इस रोग से प्रभावित हो जाने के बाद कोई दवा ज्यादा काम नहीं कर रही है। वैसे तो इस रोग का टीका उपलब्ध है, लेकिन वह भी रोग होने से पहले बचाव के लिए लगाया जाता है। जिन गायों का टीकाकरण नहीं हो पाया और वे इस रोग से ग्रसित हो गई हैं, उनकी हालत दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। कुछ दिनों बाद बछिया भी रोगग्रस्त हो गई।
लक्ष्मीपुर, बरवा बावन, पकड़ी, तेलगावां, डुमरी आदि गांवों में लंपी का प्रकोप बढ़ जाने से पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। ग्राम रोहुआ मछरगावां निवासी भरत यादव उर्फ पप्पू यादव की गाय चार दिन पहले लंपी रोग से ग्रसित हुई थी। उसका इलाज चल रहा था, लेकिन शनिवार को उसकी मौत हो गई।