फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cow smugglers riding a pickup collided with a Bolero, one injured

Kushinagar News: पिकअप सवार गो तस्करों ने बोलेरो में मारी टक्कर, एक घायल

Sat, 26 Jul 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 26 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Cow smugglers riding a pickup collided with a Bolero, one injured
परतावल। गो-तस्करी की सूचना पर श्यामदेउरवां पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात पीछा किया तो पिकअप सवार गो-तस्करों ने भागते समय बोलेरो में टक्कर मार दी, जिससे बोलेरो कबाड़ की दुकान में घुस गई। हादसे में दुकानदार जुगुल किशोर घायल हो गए। वहीं गोवंश लदा पिकअप भी पलट गया, जिसमें एक गोवंश की मौत हो गई। चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार कि देर रात परतावल बाजार में टीम के साथ गश्त कर रहा था। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग के पिकअप पर गोवंशीय लदे हुए हैं, जिन्हें कप्तानगंज मार्ग के रास्ते से बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना पर पंचायत इंटर काॅलेज के पास पहुंचे तो एक पिकअप आते हुए दिखा। रुकने का इशारा किया तो पशु तस्कर भागने लगे। भागते समय पशु तस्करों ने एक बोलेरो को टक्कर मार दिया, जिससे बोलेरो एक दुकान में घुस गई, जिससे सो रहे दुकानदार घायल हो गया। वहीं पिकअप भी पलट गया। पिकअप के पास पहुंचे तो वाहन में चालक मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed