फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cow died due to beating, case registered against four people

Kushinagar News: पिटाई से गोवंश की मौत, चार लोगों पर केस दर्ज

Sat, 09 Sep 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 09 Sep 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Cow died due to beating, case registered against four people
मंसाछापर। धान की फसल को नुकसान पहुंचाने पर कुछ लोगों ने गोवंश की पिटाई कर दी। इससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में चार लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पडरौना कोतवाली क्षेत्र के पटहेरिया आबादकारी गांव में बृहस्पतिवार की शाम को कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर गोवंश को मार डाला था। गोवंश की गर्दन पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर चोट से बछड़े की मौत की पुष्टि हुई है। गांव के राजेश कुशवाहा की तहरीर पर पुलिस ने अली मुहम्मद, कबीर अहमद, शहाबुद्दीन और सद्दाम पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। लोगों का कहना है कि एक गिरोह सदर कोतवाली पुलिस की मिलीभगत से सड़कों और गांवों में घूमने वाले गोवंशों की तस्करी करता है। गांव वालों की सक्रियता से बछड़े की हत्या का मामला उजागर हुआ। कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed