फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   covid center will work 24 hours

अब 24 घंटे संचालित होगा कोविड कमांड सेंटर

Mon, 17 May 2021 10:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
covid center will work 24 hours
अब 24 घंटे संचालित होगा कोविड कमांड सेंटर
विज्ञापन

कोविड-19 की दूसरी लहर को देखते हुए जनपद में 24 घंटे के लिए सक्रिय किया गया कोविड कमांड सेंटर
कोविड कमांड सेंटर के माध्यम से जरूरतमंद व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जा रहा है ऑक्सीजन व बेड
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा जनपद के प्रभारी अधिकारी पनधारी यादव और डीएम एस. राजलिंगम के निर्देश पर सभी प्रकार की गतिविधियों की निरंतर निगरानी की जा रही है। ताकि जनपदवासियों को कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाया जा सके।
डीएम एस. राजलिंगम ने बताया कि कोविड कमांड सेंटर के माध्यम से जरूरतमंद व्यक्तियों को अस्पताल में ऑक्सीजन बेड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जनपद में वेंटिलेटर बेड, ऑक्सीजन बेड व सामान्य बेड की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि जनपद में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुए 24 घंटे कोविड कमांड सेंटर सक्रिय रहकर कार्य कर रहा है, जिसमें प्रतिदिन कॉल ऑपरेटिंग ऑफिसर के द्वारा अटेंड करते हुए प्राप्त समस्याओं का समयबद्धता के साथ निस्तारण कराया जा रहा है। कोविड कमांड सेंटर मैं तैनात चिकित्सकों की टीम टेलीकाउंसिलिंग एवं मेडिकल से संबंधित सभी प्रकार की समस्याओं को सुनकर मरीजों को परामर्श दे रही है। उन्होंने यह भी बताया कि कोविड कमांड सेंटर के माध्यम से जरूरतमंदों को बेड, ऑक्सीजन, टीकाकरण संबंधी सभी जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही हैं और होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों की चिकित्सकों की टीम के द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा दवाइयां होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों के घरों तक पहुंचाई जा रही हैं एवं उनकी हर प्रकार की समस्या का निराकरण कोविड कमांड सेंटर के माध्यम से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि कोविड कमांड सेंटर 24 घन्टे सक्रिय रहकर कार्य करता रहेगा, ताकि जनपदवासियों को कोरोनावायरस के संक्रमण से सुरक्षित बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि मरीजों के साथ तीमारदारों के रहने की व्यवस्था, तीमारदारों के लिए पास की व्यवस्था, कोरोना संक्रमण के चेन तोड़ने के लिए प्रत्येक दिन समीक्षा बैठक, ग्रामों सहित अस्पतालों में लगातार दौराकर नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई, साफसफाई/सैनिटाइजेशन, ऑक्सीजन की व्यवस्था, वेंटिलेटर, डिस्प्ले के माध्यम से बेड की सही जानकारी उपलब्ध कराना, ऑक्सीजन प्लांट, कोविड हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन को जागरूक किए जाने, आईसीसी तथा शिकायत/कंट्रोल रूम के माध्यम से शिकायतों का निस्तारण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed