फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   covered by cancellation

Kushinagar News: पीएम के आगमन के लिए सजा रहे थे टेंट, कार्यक्रम रद्द होने पर समेट लिया

Wed, 05 Jul 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 05 Jul 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
covered by cancellation
बरवा जंगल में सज रहे टेंट को खोलकर ले जाने में लगे मजदूर।संवाद
प्रधानमंत्री का कार्यक्रम स्थगित होने की खबर सुनकर पसरा सन्नाटा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

कसया। महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्यौगिकी विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के लिए सात जुलाई को नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर सात (बरवा जंगल) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की सफलता के लिए शासन-प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी थी। चार जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी तैयारी का जायजा लेने आने वाले थे। रात-दिन काम चल रहा था, लेकिन अत्यधिक बारिश के चलते सोमवार की देर रात कार्यक्रम को स्थगित कर देना पड़ा।
तीन जुलाई की रात में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अपने फेसबुक आईडी से सूचना प्रसारित कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बरवा जंगल में प्रस्तावित जनसभा अत्यधिक बारिश के कारण अस्त व्यस्त माहौल में कराया जाना संभव नहीं है। इसलिए यह कार्यक्रम स्थगित किया जाता है। अब यह कार्यक्रम अक्तूबर-नवंबर में प्रधानमंत्री की सुविधा के अनुसार होगा। यह खबर तेजी से फैल गई। लोगों के मोबाइल फोन पर बस एक ही बात सुनाई दे रही थी कहीं यह अफवाह तो नहीं, लेकिन सही तो सही होता है।
विज्ञापन

फिर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित लोगों के चेहरे पर उदासी दिखाई देने लगी। डीएचओ कृष्ण कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम की वजह से बरवा फार्म में भिंडी की दो हेक्टेयर तथा खीरा की एक हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। कार्यक्रम स्थल पर चार हेलीपैड सहित वाकिंग एरिया व स्टेज़ एरिया लगभग तीन लाख इंट से तैयार किया जा रहा था। सफाई व्यवस्था में लगभग तीन हजार कर्मचारियों को विगत चार दिनों से लगाया गया था। कल तक बरवा जंगल फार्म की जो रौनक अधिकारियों के आने से देखते बन रही थी, मंगलवार को सन्नाटे में तब्दील हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर लगे टेंट को मजदूर खोलकर ले जाने में लगे थे। अधिकारियों के लिए वाहनों के इंतजाम की जिम्मेदारी परिवहन विभाग को दी गई थी। बोलेरो और इनोवा कंपनी के 92 वाहन लिए जाने थे, जिसमें से 40 का प्रबंध कर लिया गया था, लेकिन अचानक कार्यक्रम स्थगित होने से तैयारी धरी की धरी रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed