{"_id":"661c4311c247b32657071ee7","slug":"couple-returning-after-defending-the-case-beaten-up-case-against-four-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-115477-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: केस की पैरवी कर लौट रहे दंपती को पीटा, चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: केस की पैरवी कर लौट रहे दंपती को पीटा, चार पर केस
Mon, 15 Apr 2024 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 15 Apr 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा। कसया से केस की पैरवी कर बाइक से लौट रहे दंपति के साथ दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट की। पीड़ित महिला की तहरीर पर पटहेरवा पुलिस चार लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
नगर पंचायत सेवरही निवासी हीरा देवी ने पटहेरवा पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि वह अपने पति गोविंद जायसवाल के साथ दो अप्रैल को कसया न्यायालय में गई थी। वहां से लौटते समय वह दोनों दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बगही और लवनिया के बीच हाइवे पर पहुंचे थे कि दूसरे पक्ष के भोला, प्रमोद निवासी सेवरही व अन्य अचानक बोलेरो से घेर लिए। आरोप है कि इस दौरान महिला व पति के साथ आरोपियों ने अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट करने लगे। आरोपियों ने मारपीट के बाद केस में पैरवी न करने की धमकी भी दी। महिला ने बताया कि जब उसने डॉयल 112 पुलिस को घटना की जानकारी देने का प्रयास किया तो उन लोगों ने उसका मोबाइल तोड़ दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी भोला, प्रमोद, आदर्श व सज्जाद निवासी सेवरही के खिलाफ मारपीट और धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।