फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Country self-reliant in BJP government: MP

भाजपा सरकार में आत्मनिर्भर हुआ देश : सांसद

Sat, 20 Feb 2021 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Country self-reliant in BJP government: MP
भाजपा सरकार में आत्मनिर्भर हुआ देश : सांसद
विज्ञापन

राजापाकड़ में स्मृति द्वार का शिलान्यास और कई विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। भाजपा सरकार में सड़क और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को पूरा करने पर जोर दिया गया है। पीएम किसान सम्मान निधि से किसान मजबूत हुए हैं। कोरोना वैक्सीन के मामले में भारत आत्मनिर्भर हो गया। ये बातें शनिवार को देवरिया के सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने राजापाकड़ गांव स्थित शिवमंदिर परिसर में स्मृति द्वार का शिलान्यास और कई विकास कार्यों का लोकार्पण करते हुए कही। इसके बाद केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं पर चर्चा हुई।
राजापाकड़ गांव में शनिवार को स्व. चंद्रिका प्रसाद मिश्र स्मृति द्वार का शिलान्यास और विवाह भवन, सामुदायिक शौचालय, आरसीसी सड़क का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में फाजिलनगर के विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि सड़क, बिजली, पानी आदि के कार्यों से जनता को राहत मिलती है। कार्यक्रम को कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय, जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा, डॉ. पीके राय, विजय राय, राधेश्याम पांडेय, दिवाकर मणि त्रिपाठी, प्रमोद कुमार पांडेय आदि ने संबोधित किया। संचालन रमाकांत पांडेय ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान अनूप कुमार राय, दुर्गेश राय, श्रीनिवास राय, चंद्र शेखर पांडेय, केशव पांडेय, मनंजय तिवारी, पारसनाथ सिंह, राम अवध यादव, राणा प्रताप मिश्र, महेंद्र उपाध्याय, विजय प्रताप सिंह, अवधेश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed