फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   country foreign woman

जल्दी ही अपने देश लौटेगी विदेशी महिला पर्यटक

Mon, 20 Apr 2020 09:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
country foreign woman
जल्दी ही अपने देश लौटेगी विदेशी महिला पर्यटक
विज्ञापन

कसया। लॉकडाउन के दौरान कुशीनगर में फंसी चिली की महिला पर्यटक की जल्दी ही स्वदेश वापसी होगी। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई चल रही है। यह महिला कुशीनगर के लिन्हसन मंदिर में बीते 22 मार्च से ठहरी हैं। कुशीनगर प्रशासन को अनुमति मिलने की जानकारी है लेकिन अभी संसाधनों की जानकारी नहीं है।
बीते 22 मार्च की दोपहर में कुशीनगर में सरकारी बस से चिली की 55 वर्षीय महिला जिमी मारिया पहुंची थीं। भगवान बुद्ध की उपासना करने पहुंची इस महिला पर्यटक को मंदिर एरिया में लॉकडाउन होने के कारण कहीं रुकने की जगह नहीं मिल रही थी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर एसओ कसया अनुज कुमार सिंह ने महिला को कुशीनगर लिन्हसन मंदिर प्रबंधन से वार्ता कर एक कक्ष रहने के लिए दिलाया था। तब ये महिला पर्यटक जिमी मारिया यहीं हैं।
विज्ञापन

कसया के नवागत एसडीएम देश दीपक सिंह ने बताया कि चिली की तीन महिला पर्यटक भारत में अलग-अलग जगहों पर हैं जिन्हें अपने देश जाने की अनुमति मिल चुकी है, लेकिन यहां से वे किस साधन से और कब जाएंगी अभी इसकी सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed