फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   counting will be on 14 tables

चौदह टेबल पर होगी मतगणना

Wed, 08 Mar 2017 11:10 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Wed, 08 Mar 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
counting will be on 14 tables
तैयारी - फोटो : santosh verma
पडरौना। 
विज्ञापन

शनिवार को उदित नारायण इंटर कॉलेज के परिसर में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। मतों की गिनती के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 14 टेबल लगाए जाएंगे। चुनाव जीते उम्मीदवार इस बार भी विजय जुलूस नहीं निकाल पाएंगे। मतगणना कार्य की वीडियोग्राफी कराई जाएगी तथा प्रेक्षक इसकी लगातार निगरानी करते रहेंगे। यह जानकारी डीएम ने बुधवार की शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में चुनाव लड़े उम्मीदवारों की बैठक के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत में दी। 

डीएम ने जिले में मतदान कार्य शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो जाने के लिए आम लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस बार के चुनाव में 52 फीसदी पुरुष और 67 फीसदी महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।  पुरुष व महिला मतदाताओं के बीच 15 फीसदी  का यह अंतर उत्साहजनक है। इसके अलावा इस बार 88 फीसदी दिव्यांग वोटरों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। यह परिणाम मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की देन है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। इसके अलावा एक टेबल आरओ का होगा। हर चक्र की गणना का परिणाम मीडिया सेंटर में भेजा जाएगा।
विज्ञापन


एसपी राजू बाबू सिंह ने कहा कि मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में फोर्स का इंतजाम किया गया है। मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया जा रहा है। मतगणना कर्मियों के अलावा प्रत्याशी और एजेंट को छोड़कर किसी को स्थायी प्रवेश नहीं मिलेगा। चुनाव जीते उम्मीदवार विजय जुलूस भी निकाल सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5385 कर्मियों ने किया है पोस्टल बैलेट से मतदान
पडरौना। डीएम शम्भु कुमार और एसपी राजू बाबू सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि चुनाव ड्यूटी में लगे 5385 मतदान कर्मियों ने पोस्टर बैलेट के जरिए मतदान किया है। दोनों अफसरों ने इतनी बड़ी संख्या में हुए बैलेट मतदान पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बैलेट मतों की गणना आरओ टेबल पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed