{"_id":"665e435c5e3cbe41210cbc34","slug":"counting-place-in-impenetrable-fort-security-personnel-at-every-nook-and-corner-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-117743-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अभेद्य किले में मतगणना स्थल, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अभेद्य किले में मतगणना स्थल, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के जवान
Tue, 04 Jun 2024 03:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 04 Jun 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। शहर के यूएनआईसी और यूएनपीजी कॉलेज में बने मतगणना स्थल को अभेद्य किले के रूप में तब्दील कर दिया गया है। त्रिस्तरीय सुरक्षा के घेरे में मतगणना होगी। पुलिस के साथ पीएसी, अर्द्धसैनिक व सीआपीएफ के केल छह हजार सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। मतगणना स्थल के 100 मीटर के दायरे में जुलूस-जश्न पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतगणना स्थल की तरफ वाहनों के आवागमन पर भी रोक लगा दी गई है। सोमवार की शाम से ही बैरिकेडिंग कर आवागमन को बंद कर दिया गया।
कुशीनगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए अंतिम चरण में हुए लोकसभा चुनाव के बाद से ही लोग अब परिणाम जानने को उत्सुक हैं। लोगों को अब चुनाव के नतीजे का इंतजार है। रूट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम रखी गई है। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में मतगणना को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए शहर समेत मतगणना स्थल की किलेबंदी की गई है।
मतगणना केंद्र के 100 मीटर के दायरे में पहले स्तर की सुरक्षा व्यवस्था होगी। इसके अंदर किसी भी वाहन के प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। पहले स्तर की सुरक्षा घेरे में ही उम्मीदवार, उनके मतगणना अभिकर्ता व मतगणना कार्य में लगे अफसर व कर्मियों की जांच की जाएगी। किसी भी व्यक्ति को प्रवेश पत्र के आधार पर ही अंदर जाने की अनुमति होगी। मतगणना केंद्र की चहारदीवारी के पास दूसरे स्तर के सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। यहां चिह्नित जगहों पर पुलिस के अधिकारी भी तैनात रहेंगे। इस स्तर पर प्रवेश देने के पूर्व सभी व्यक्तियों की सघन जांच की जाएगी।
विज्ञापन
मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स व अन्य प्रतिबंधित सामग्री जैसे माचिस, हथियार व ज्वलनशील पदार्थ को ले जाने पर पूरी पाबंदी रहेगी। इसके अलावा मतगणना कक्ष के गेट पर तीसरे स्तर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जहां पैरामिलिट्री फोर्स का पहरा रहेगा। इस स्तर पर भी प्रवेश से पहले सभी की जांच की जायेगी।
0
वाहनों के आवागमन पर रहेगी रोक
मतगणना स्थल के 100 मीटर के दायरे में बैरिकेडिंग कर सोमवार की शाम से ही वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। बेलवा चुंगी के रास्ते मतगणना स्थल की ओर आने वाले वाहन बाईपास अथवा कसेरा टोली के रास्ते होकर गंतव्य को जाएंगे। जलकल तिराहा से मतगणना स्थल की ओर सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। शहर में भी जाम की स्थिति न उत्पन्न हो, इसके लिए यातायात पुलिस को भी अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।