फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Counting of votes for Panchayat by-election will start from 8 am in the morning.

Kushinagar News: सुबह आठ बजे से होगी पंचायत उपचुनाव की मतगणना

Thu, 08 Aug 2024 05:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 08 Aug 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes for Panchayat by-election will start from 8 am in the morning.
पडरौना। जिले के चार ब्लॉकों में बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे से पंचायत उपचुनाव के मतों की गणना होगी। इसके लिए सभी मतगणना केंद्राें पर आरओ और एआरओ तैनात किए गए हैं। मतों की गणना के लिए विशुनपुरा ब्लॉक में दो और शेष ब्लॉकों में एक-एक टेबल बनाए हैं। एक टेबल पर चार मतगणना कर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम वैभव मिश्र के हवाले से एसडीएम मोहम्मद जफर ने बताया कि विशुनपुरा ब्लॉक के बड़हरा में प्रधान पद के पांच, दुदही ब्लॉक के अहिरौली में प्रधान पद के लिए दो, सेवरही ब्लॉक के जंगल मलही मुस्तकिम में प्रधान के तीन और पडरौना ब्लॉक के भिसवा लाला गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए दो प्रत्यशियों समेत कुल 12 प्रत्याशियों के लिए मतों की गणना बृहस्पतिवार को होगी। मतगणना के लिए विशुनुपर ब्लॉक में दो टेबल और दुदही, पडरौना, सेवरही ब्लॉक में होने वाले मतगणना के एक-एक टेबल बनाए गए हैं। मतगणना की निगरानी के लिए सभी मतगणना स्थलों पर आरओ और एआरओ तैनात कर दिए गए हैं। इसके अलावा मतगणना से संबंधित अन्य तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed