फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Counting information given to personnel

कार्मिकों को दी गई मतगणना की जानकारी

Sat, 05 Mar 2022 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Counting information given to personnel
जिला पंचायत सभागार में मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण देते अधिकारी। - फोटो : KUSHINAGAR
कार्मिकों को दी गई मतगणना की जानकारी
विज्ञापन

जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में डीएम की मौजूदगी में हुआ प्रशिक्षण
कुशीनगर। दस मार्च को होने वाली मतगणना के लिए शनिवार को जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण हुआ। डीएम, सीडीओ और एडीएम की मौजूदगी में प्रशिक्षण ने कार्मिकों को मतगणना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
छठे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद जिला प्रशासन ने मतगणना की तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण हुआ। इसमें मतगणना संकलन पर्यवेक्षक, मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, मतगणना माइक्रो आब्जर्वर का प्रथम प्रशिक्षण हुआ। मतगणना कर्मियों को बताया गया कि मतों की गणना निर्वाचन प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण चरण है। न केवल सावधानीपूर्वक मतों की गणना करें, बल्कि मतगणना हॉल के अंदर अनुशासित तरीके से कार्य करें। मतगणना हॉल में मोबाइल, लाइटर, आई पैड, कलकुलेटर, पान, पान-मसाला, सिगरेट ले जाने पर पूर्णतया प्रतिबंध है। मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी, जिससे प्रत्येक गतिविधि पर नजर रहेगी। प्रत्येक गणना टेबुल पर एक माइक्रो आब्जर्वर तैनात रहेंगे। माइको आब्जर्वर अलग से निर्धारित प्रारूप 17-सी पर गणना टेबुल पर लाई गई मशीन का नंबर, टेबुल नंबर, चक्र नंबर, बूथ नंबर एवं प्रत्याशियों को प्राप्त मतों का विवरण नोट करते हुए अपने हस्ताक्षर कर प्रेक्षक को देंगे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान यह भी बताया गया कि ईवीएम (कंट्रोल यूनिट) के गणना मेज पर आते ही गणना पर्यवेक्षक इसमें लगे एड्रेस टैग को देखकर इसकी विधिवत जांच करेंगे तथा गणना अभिकर्ताओं को दिखाएंगे कि मतगणना टेबुल पर लाई गई कंट्रोल यूनिट उसी बूथ नंबर की है, जिसकी गणना इस टेबुल पर की जानी है। नंबर का मिलान होने पर कैरिंग केस से कंट्रोल यूनिट को बाहर निकालकर टेबुल पर रखेंगे। कंट्रोल यूनिट के गणना मेज पर आने पर गणना पर्यवेक्षक की तरफ से सीयू नंबर का मिलान मत पत्र लेखा 17-सी भाग-1 में अंकित नंबर से किया जाएगा। उम्मीदवारों और गणना अभिकर्ताओं को दिखाएंगे कि कंट्रोल यूनिट मतदान समाप्त होने के बाद सील बंद स्थिति में है तथा वही कंट्रोल यूनिट है, जिसका प्रयोग मतदान के लिए किया गया है और इसके साथ कोई छेड़-छाड़ नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी बताया गया कि कंट्रोल यूनिट की जांच करने के बाद रिजल्ट खंड की बाहरी सील (एड्रेस टैग) हटाएंगें तथा ग्रीन पेपर सील पर लिखे नंबर को सुरक्षित रखते हुए हटाएंगे एवं रिजल्ट खंड का बाहरी कवर खोलकर कंट्रोल यूनिट का पॉवर स्विच ऑन करेंगे। मतगणना से संबंधित प्रक्रिया के बारे में विस्तार से मास्टर ट्रेनर ने बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed