{"_id":"573768404f1c1b816b91a4be","slug":"councilor-involved-in-sanitation-monitoring","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई व्यवस्था की निगरानी में जुटे सभासद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई व्यवस्था की निगरानी में जुटे सभासद
Updated Sat, 14 May 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत सेवरही के सभासदों ने तालाबंदी कार्यालय में तालाबंद कर धरना पर बैठे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीरोड। नगर पंचायत अध्यक्ष के विरुद्ध आंदोलन कर रहे सभासदों ने शनिवार को तालाबंदी के साथ ही कस्बे में सफाई व्यवस्था की भी निगरानी की। सभासद अपनी मांगों पर कार्रवाई हुए बिना आंदोलन खत्म करने को तैयार नहीं हैं।
सेवरही नगर पंचायत के सभासदों ने विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय में ताला बंद कर दिया था। इनकी मांग है कि बोर्ड की बैठक बुलाकर पारित पांच प्रस्ताव कार्यवाही में शामिल किए जाएं तथा अनियमितताओं की जांच कर कार्रवाई हो, तभी आंदोलन समाप्त होगा। सभासदों ने शुक्रवार को ही घोषणा की थी कि वे शनिवार से अपने-अपने मोहल्लों में सफाई कार्य की निगरानी करेंगे।
शनिवार को आंदोलनकारी सभासदों ने अपने-अपने मोहल्ले में सफाई कार्य की निगरानी की। सभासदों का कहना था कि उनका प्रयास है कि आंदोलन के चलते आम लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
इसके लिए अंबेडकर नगर में राजेन्द्र प्रसाद, राजेंद्र नगर में मनोज जायसवाल, स्वर्णनगर में चंद्रेश्वर वर्मा, आजाद नगर में लव जायसवाल, पटेलनगर में संतोष वर्मा, तुलसीनगर में प्रेमशंकर सिंह, किदवई नगर में गोविंद जायसवाल, गांधीनगर में अजय जायसवाल, जानकीनगर में रोहित प्रसाद, शास्त्रीनगर में अरुण जायसवाल, जवाहर नगर में अमरचंद्र, मालवीय नगर में संतोष जायसवाल तथा इंदिरा नगर में जितेन्द्र मोहन श्रीवास्तव को विशेष जिम्मेदारी दी गई है।