फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   council schools will be developed as play way

Kushinagar News: प्ले वे के रूप में विकसित होंगे परिषदीय स्कूल

Fri, 31 Mar 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 31 Mar 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
council schools will be developed as play way
संसाधन जुटाने के लिए प्रत्येक विद्यालय में खर्च किए जाएंगे 60 हजार रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले के पांच परिषदीय विद्यालयों को प्ले वे स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए संसाधन जुटाने के लिए प्रत्येक विद्यालय में 60 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। स्कूलों का चयन कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। नए शैक्षिक सत्र के प्रथम सप्ताह में इन विद्यालयों में प्ले वे कक्षाएं शुरू करा दी जाएंगी।
जिले में 2464 परिषदीय विद्यालय हैं। इसमें तीन संविलयन और दो प्राथमिक विद्यालयों में प्ले वे कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इसके लिए संविलयन विद्यालय बेलवा बलुआ, संविलयन विद्यालय नरकटिया बुजुर्ग इनरहा, संविलयन विद्यालय रामपुर खास, प्राथमिक विद्यालय जमाली और प्राथमिक विद्यालय पिपरा रज्जब को प्ले वे के लिए चयनित किया गया। इन विद्यालयों में पांच वर्ष से कम उम्र के छात्र-छात्राओं का नामांकन होगा।
विज्ञापन

इन्हें खेल-खेल में पढ़ाने के लिए संसाधन जुटाएं जा रहे हैं, जिसमें आउटडोर खेल के लिए 40 हजार और बिल्डिंग एंड लर्निंग एड के 20 हजार रुपये समेत कुल 60 हजार रुपये खर्च कर प्ले वे कक्षाएं संचालन के लिए संसाधन जुटाएं जा रहे हैं। इन विद्यालयों में अप्रैल के प्रथम सप्ताह में प्ले वे कक्षाएं शुरू कराने की योजना है। यदि यह प्रयोग सफल रहा तो जिले के अन्य विद्यालयों में भी प्ले वे कक्षाएं संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्या ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए विभाग गंभीर है। कॉन्वेंट विद्यालयों से बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जिले के पांच विद्यालयों में प्ले वे कक्षाएं संचालित करने की योजना बनाई गई है। इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में चयनित विद्यालयों में प्ले वे की कक्षाएं शुरू करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed