फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   'Cost less than co-farming, profit more'

‘सहफसली खेती से लागत कम, लाभ ज्यादा’

Thu, 08 Feb 2018 12:08 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Thu, 08 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
'Cost less than co-farming, profit more'
गोष्ठी। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
टेकुआटार।   बुधवार को कुश्‍ाीनगर ‌जिले के मरदहा गांव में गन्ना विकास विभाग की ओर से आयोजित किसान गोष्ठी एवं किसान मेला में गन्ना किसानों को खेती को लाभकारी बनाने के उपाय सुझाव गए। विशेषज्ञों ने किसानों को बुवाई के अलावा फसल में लगने वाले रोग आदि के संबंध में जानकारी दी। 
विज्ञापन


गन्ना विकास परिषद रामकोला के अध्यक्ष अरुण राय की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किसानों को संबोधित करते हुए गन्ना विकास निरीक्षक अमरनाथ दूबे ने कहा कि किसान गन्ने की बुवाई ट्रेंच विधि से करें तथा गन्ने के साथ सरसों, आलू और मक्का आदि की खेती भी करें। सहफसली खेती से लागत घटेगी, जिसका फायदा किसानों को मिलेगा।
विज्ञापन


गन्ना शोध संस्थान सेवरही के वैज्ञानिक विनय कुमार मिश्र ने गन्ने में लगने वाले विभिन्न रोगों की जानकारी देते हुए उर्वरक व कीटनाशकों के उपयोग की विधि बताई। गोष्ठी को डॉक्टर ओमप्रकाश ने भी संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सुभाष राय, महंथ यादव, हिमांशु मिश्र, अरविंद मणि, कुंदन राय, विद्यासागर राय, जय सिंह, जयप्रकाश सिंह, जगदीश सिंह, अजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed