फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Correct decision brings success: Vinod

सटीक निर्णय दिलाता है सफलता : विनोद

Mon, 29 Apr 2024 04:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 29 Apr 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Correct decision brings success: Vinod
पकवा इनार। सही सोच और सटीक समय पर लिया निर्णय सफलता दिलाता हैैै। इन तथ्यों का छात्र-छात्राओं के पढ़ाई और करियर के लिए जरूरी है। सही समय पर सही निर्णय से ऊंचाइयां हासिल की जा सकती हैं। किसी कक्षा में सिर्फ उच्चतम अंक हासिल करने से ही सफलता का मूल्यांकन नहीं किया जा सकता है। इसके लिए लक्ष्य प्राप्ति तक अनवरत अध्ययन की जरूरत होती है।
विज्ञापन


ये बातें मुख्य अतिथि विनोद कुमार सिंह ने कही। वह रविवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा में कक्षा 12वीं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 12वीं कक्षा में गणित व जीव विज्ञान के मेधावियों को आगे बढ़ने के लिए चिकित्सा और इंजीनियरिंग का क्षेत्र हैं। उन्होंने नीट नेशनल इलिजबिलिटी कम इंट्रेस टेस्ट ,जीपैट (ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट) बी-फार्मा, एम-फार्मा, बीबीए, एमबीए, आईईएस के अलावा अन्य पढ़ाई के बारे में जानकारी दी। राजेश राय ने कहा कि परिश्रम और सही मार्गदर्शन से प्रतियोगी परीक्षाओं को क्रैक किया जा सकता है। इसके लिए कुशल और अनुभवी गुरुजनों के बताए टिप्स बेहतर साबित होते हैैं। इस मौके पर आईए खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


0

ये मेधावी हुए सम्मानित-यूपी बोर्ड 12वीं में गणित, जीव विज्ञान, केमेस्ट्री व फिजिक्स में बेहेतर अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका हौंसला बढ़ाया गया। उनमें आदित्य यादव, अहमद हसन, अंशिता गुप्ता, आयुष जायसवाल, आदित्य शर्मा, आयुष जायसवाल, आशीष पासवान, अभिषेक यादव, कुलदीप तिवारी, सौम्या तिवारी, प्रीति कुशवाहा, सलोनी सिंह, प्रिंस यादव, अनुज गुप्ता, सलोनी गोंड, निधि, राजकुमार यादव, शिवसागर गुप्ता, आकाश शुक्ल, अदविका गुप्ता आदि को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed