फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   corona vecseen

पूर्व मंत्री सहित 2831 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

Thu, 15 Apr 2021 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
corona vecseen
पूर्व मंत्री सहित 2831 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 38 केंद्रों पर हुआ कोविड टीकाकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बृहस्पतिवार को जिले में 38 केंद्रों पर कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। इन केंद्रों पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी सहित 2831 लोगों ने टीका लगवाया। शाम तक लक्ष्य के सापेक्ष 61.87 प्रतिशत लोगों ने टीका लगवाया।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को 38 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल के एमएमसीएच विंग सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 3800 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष दो स्वास्थ्यकर्मियों को पहली और 12 को दूसरी डोज दी गई। इन केंद्रों पर पांच फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहली और 20 को दूसरी डोज दी गई। इन्हीं केंद्रों पर 45 साल से अधिक उम्र के 2351 नागरिकों को पहली और 480 को दूसरी डोज दी गई। कुल मिलाकर इन केंद्रों पर 2831 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को कसया के कोविड वैक्सिनेशन सेंटर पर कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीका लगाया गया। इस प्रकार 61.67 प्रतिशत लोगों को इस दिन टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed