{"_id":"60c3a6678ebc3e9a22027531","slug":"corona-vairas-alart-kushinagar-news-gkp3977611188","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण दर घटी तो लोगों की बढ़ गई लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण दर घटी तो लोगों की बढ़ गई लापरवाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण दर घटी तो लोगों की बढ़ गई लापरवाही
- बिना मास्क और सोशल डिस्टेंस के सड़क, बाजार और सरकारी दफ्तरों में घूम रहे हैं लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कोरोना संक्रमण की गति जिले में कम होते ही लोगों की लापरवाही बढ़ गई है। कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होते ही बाजार और सड़कों पर निकले लोग न तो सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रख रहे हैं और न ही मास्क का उपयोग कर रहे हैं। यह हाल सरकारी कार्यालयों में भी है। कई कार्यालयों में तो कर्मचारी भी बिना मास्क के ही विभागीय कार्य निपटाने लगे हैं।
जिला मुख्यालय स्थित जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय, विकास भवन सभागार में बने इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर, जिला अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड, रविंद्रनगर पुलिस चौकी सहित विभिन्न स्थानों और कार्यालयों में लोग कोविड महामारी को लेकर सतर्क नहीं दिखे। ज्यादातर लोग बिना मास्क के घूमते नजर आए, जो लोग मास्क लगाए भी थे, उनमें कई नाक से नीचे ही मास्क लगाए थे। ऐसी असावधानी भी कोरोना संक्रमण को न्योता दे सकती है। मास्क न लगाने का कारण पूछने पर लोग कोई न कोई बहाना बनाकर टालते नजर आए।