फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Corona infected found in Vishunpura area

Kushinagar News: विशुनपुरा क्षेत्र में मिला कोरोना संक्रमित

Fri, 21 Apr 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 21 Apr 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Corona infected found in Vishunpura area
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। विशुनपुरा क्षेत्र में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि बृहस्पतिवार को 423 लोगों का सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया, जबकि 402 की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 401 निगेटिव और एक पॉजिटिव केस है। वह विशुनपुरा क्षेत्र का निवासी है। उसे लेकर अब एक्टिव मरीजों की संख्या दो हो गई है। इससे पहले जनपद की एक युवती बुधवार को नोएडा में संक्रमित मिली थी। सीएमओ ने बताया कि बृहस्पतिवार को संक्रमित मिले मरीज की कांटैक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है। इसके अलावा मरीज को होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया है।
...
कोरोना के दस्तक देने के बाद भी नहीं चेत रहे
- भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नहीं बरती जा रही सावधानी
पडरौना। जनपद में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बावजूद सावधानी नहीं बरती जा रही है। बाजार, सार्वजनिक स्थलों और अन्य प्रमुख स्थलों पर लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं हो रहा है, जबकि जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड गाइडलाइन जारी कर दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पडरौना शहर के सुभाष चौक, तिलक चौक, धर्मशाला रोड, मेन बाजार रोड सहित दुकानों व अन्य जगह लोग भीड़भाड़ के बावजूद कोविड संक्रमण को लेकर सचेत नहीं दिखे। ऐसे ही टेंपो, टैक्सी, बस में यात्रा के दौरान भी लोगे सावधानी नहीं बरत रहे हैं, जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या में हो रही वृद्धि को देखते हुए सावधानी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed