{"_id":"69c192fa13e18deabd011285","slug":"conveyed-the-message-of-cleanliness-through-an-essay-and-poster-competition-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-156854-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता के जरिये दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता के जरिये दिया स्वच्छता का संदेश
Tue, 24 Mar 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
कसया। स्वच्छ भारत मिशन अर्बन के तहत जनपद में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विद्यालय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को कंपोजिट विद्यालय, मुंडेरा रतन पट्टी, वार्ड नंबर 19 शिवाजी नगर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों को स्रोत पर कचरा पृथक्करण (सोर्स सेग्रीगेशन) की विस्तृत जानकारी देते हुए गीले, सूखे एवं घरेलू खतरनाक कचरे के बीच अंतर समझाया गया। साथ ही बताया गया कि घर से ही कचरे का सही पृथक्करण कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।
इसके उपरांत विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने के लिए निबंध लेखन एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता, स्वच्छ आदतों एवं कचरा प्रबंधन पर अपने विचार रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता के प्रति स्थायी व्यवहार परिवर्तन लाना है, ताकि वे स्वयं स्वच्छता अपनाने के साथ ही समाज को भी इसके लिए प्रेरित कर सकें। प्रतियोगिता में कु. अर्पिता सिंह ने प्रथम, सत्यम प्रसाद ने द्वितीय और कु. पल्लवी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को आईईसी टीम द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस दौरान आईईसी लखनऊ की टीम के विकास जाटू व सचिन यादव, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निर्मला सिंह, शिक्षक वाहिद अली, प्रभात चतुर्वेदी एवं संध्या सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।