फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Conversion case: Diwan on line duty, all other 10 accused disappeared as soon as the case was registered

धर्मांतरण मामला : दीवान लाइनहाजिर, केस दर्ज होते ही गायब हो गए अन्य सभी 10 आरोपी

Thu, 21 Aug 2025 12:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Conversion case: Diwan on line duty, all other 10 accused disappeared as soon as the case was registered
एसपी ने बुधवार देर शाम तमकुहीराज थाने में तैनात दीवान पर की कार्रवाई, अन्य की तलाश में छापे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र की रहनेवाली किशोरी का धर्मांतरण कराने और उसके साथ दुष्कर्म के मामले में तमकुहीराज थाने के दीवान इम्तियाज का नाम आने के बाद एसपी ने बुधवार देर शाम उसे लाइनहाजिर कर दिया। साथ ही पूूरे मामले में उसकी संलिप्तता की जांच के निर्देश दिए हैं।

उधर, मंगलवार रात धर्मांतरण व दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद से दीवान इम्तियाज के अलावा जिले के सभी दस आरोपी गायब हो गए हैं। मुख्य आरोपी रफी खान उर्फ बबलू मंगलवार दोपहर तक स्थानीय बाजार में देखा भी गया था। इस मामले में आरोपी जलालुद्दीन उर्फ छांगुुर और उसकी शिष्या नीतू रोहरा उर्फ नसरीन पहले से ही जेल में हैं। पुलिस अब सभी आरोपियों की तलाश में लग गई है। इस बीच आरोपी रफी खान व अन्य आरोपी सोशल मीडिया पर खुद को निर्दोष बता रहे हैं और साजिश के तहत उन्हें फंसाने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


पुराने धर्मांतरण के मामलों में भी छांगुर कनेक्शन की तलाश : जिले में बीते तीन महीनों में सेवरही, नेबुआ नौरंगिया, कप्तानगंज, रामकोला, पडरौना समेत अन्य इलाकों में धर्मांतरण के करीब मामले सामने आए थे। उस मामले में कई लोग गिरफ्तार हुए, लेकिन पडरौना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग के मंगलवार को लखनऊ में सामने आने के बाद उसके धर्मांतरण में छांगुर बाबा का नाम सामने आने पर अब पुलिस पुराने मामलों में भी छांगुर का कनेक्शन तलाश रही है। पुलिस को ऐसी आशंका है कि पुराने सभी धर्मांतरण के मामलों में भी छांगुर जरूर शामिल होगा। इसके लिए पुलिस अब उसे पूछताछ के लिए रिंमांड पर लेने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मांतरण गैंग में शामिल हैं महिलाएं भी : जिले में पिछले दिनों जब धर्मांतरण के मामले सामने आए तो उसमें महिलाएं भी पकड़ी गई थीं। इन महिलाओं का काम लड़कियों का झांसे में लेना और उनका ब्रेनवॉश कर उन्हें धर्मांतरण के लिए प्रेरित करना होता था। इससे भी पुलिस को इस गिरोह के छांगुर से जुड़े होने का संदेह पैदा कर रहा है।


------------------------मामला गंभीर है। आरोप के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। जांच की जा रही है। साक्ष्य मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

-अजय सिंह, सीओ, पडरौना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed