फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Container overturned on highway due to collision with truck, jam

Kushinagar News: ट्रक की टक्कर में हाईवे पर पलटा कंटेनर, जाम

Thu, 12 Sep 2024 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 12 Sep 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Container overturned on highway due to collision with truck, jam
कसया/मल्लूडीह। मां कोटेश्वरी नगर के प्रेमवलिया चौराहे के समीप हाईवे पर बुधवार की सुबह ट्रक की कंटेनर से आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों के चालक समेत चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक में फंसे एक चालक को निकालने के लिए स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान हाईवे का उत्तरी लेन घंटों जाम रहा।
विज्ञापन

गलत लेन से आ रहे कंटेनर की कसया की तरफ से आ रहे ट्रक में सुबह सात बजे टक्कर हो गई। हादसे के बाद कंटेनर पलट गया और ट्रक साइड में उतर गया। इसके कारण उत्तरी लेन पर घंटों यातायात बाधित रहा। पुलिस कर्मियों के साथ स्थानीय लोगों ने सहयोग कर दोनों चालकों को बाहर निकालने के बाद एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। घायलों में रोहित (40) निवासी कानपुर, शिवम (18) निवासी कानपुर, अनिकेत (18) निवासी मुफ्फरपुर, नीरज (45) निवासी मैनपुरी को सीएचसी कसया भेजा गया। इसमें राहुल व अनिकेत को पहले मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर धूस और वहां से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया। पुलिस व एनएचएआई की टीम ने ट्रकों को सड़क से हटवाकर आवागमन को बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed