{"_id":"665a4a2b2104bbb5970a2f37","slug":"consuming-tobacco-with-the-body-is-a-crime-additional-district-judge-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-117620-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंबाकू सेवन शरीर के साथ अपराध : अपर जिला जज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंबाकू सेवन शरीर के साथ अपराध : अपर जिला जज
Sat, 01 Jun 2024 03:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 01 Jun 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
कसया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सीएचसी में संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि अपर जिला जज एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने तंबाकू सेवन को शरीर के साथ अपराध बताया। तंबाकू खाने वालों में मुंह के कैंसर होने की आशंका रहती है। उन्होंने ने कहा कि इस संगोष्ठी की सार्थकता तभी है, जब हम कम से कम एक भी व्यक्ति को तंबाकू खाने से रोक पाएं। तंबाकू सेवन करने वालों की काउंसलिंग करके तंबाकू के दुष्प्रभावों को बताएं।
अध्यक्षता कर रहे प्रभारी अधीक्षक डॉ मुकेश यादव ने कहा कि मुंह के कैंसर का सबसे बड़ा कारण तंबाकू है। उन्होंने कहा कि बीड़ी, सिगरेट, शराब एवं अन्य धूम्रपान से ही कैंसर के खतरे ज्यादा होते हैं। ऐसे में जो व्यक्ति नशा कर रहा है उसे छोड़ देना चाहिए और समाज के अन्य व्यक्तियों को भी छोड़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए, जिससे समाज नशामुक्त हो जाए। संचालन डॉ. मनोज राय ने किया। इस दौरान डॉ आशुतोष पांडेय, डॉ सौनक श्रीवास्तव, डॉ संजय सिंह, डॉ सावित्री सिंह, डॉ नाजरीन, डॉ पल्लवी, योगिता कुशवाहा, आशुतोष मिश्र, विजय कुमार मिश्र, अभिमन्यु सिंह, शाहिद अंसारी, विजयकृष्ण द्विवेदी, राकेश पांडेय आदि मौजूद रहे।