फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Consumers upset due to power cut

Kushinagar News: बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान

Sun, 20 Apr 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 20 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Consumers upset due to power cut
पडरौना। विद्युत वितरण उपकेंद्र पडरौना की बिजली सप्लाई गर्मी शुरू होते ही लड़खड़ाने लगी है। शनिवार को सुबह के समय ही दो बार एक-एक घंटे बिजली गुल रही। इसके बाद बार-बार ट्रिपिंग होती रही। इससे शहर वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार सुबह की शुरूआत बिजली कट लगने से हुई। शनिवार को तड़के चार बजे बिजली गुल हो गई और एक घंटे बाद पांच बजे सप्लाई बहाल हुई। इससे टाउन एक फीडर से जुड़े सुभाष चौक, रामकोला रोड, आवास विकास काॅलोनी, बाउली चौक ( महाराणा प्रताप चौक), तिलक चौक, धर्मशाला रोड, सेंट्रल बैंक रोड, ओंकार वाटिका काॅलोनी आदि मोहल्लों के लोग परेशान रहे। इसके 25 मिनट बाद 5:25 बजे बिजली गुल हो गई 5:36 बजे बिजली आई। फिर 5:40 से 6:15 तक बिजली ठप रही। इसके बाद 7:32 बजे कुछ समय के लिए बिजली गुल हो गई। इसके बाद 8:36 से 9:36 तक एक घंटे बिजली सप्लाई ठप रही। फिर 11:15 बिजली गुल हो गई, करीब आधे घंटे बाद आई। इसी तरह बार-बार टाउन एक फीडर की सप्लाई ठप होने व ट्रिपिंग से लोग परेशान रहे। इस संबंध में जेई सुभम गौड़ से संपर्क का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed