फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Construction stopped in the townspeople, created a ruckus

कस्बेवासियों में ने रोका निर्माण, किया हंगामा

Wed, 06 Apr 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Construction stopped in the townspeople, created a ruckus
सड़क निर्माण को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा को व्यापारियों ने घेरा।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
कस्बेवासियों में ने रोका निर्माण, किया हंगामा
विज्ञापन

रास्ते से गुजर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी भी रोकी
सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी करने का आरोप
सेवरही(कुशीनगर)। मंगलवार देर रात सेवरही कस्बे के मेन रोड पर मानक के अनुरूप कार्य कराने के लिए कस्बे के व्यापारी और अन्य लोग सड़क पर उतर आए। व्यापारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष का वाहन रोककर सड़क निर्माण में मानक की अनदेखी का आरोप लगाया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने ईओ और जेई से मानक के अनुरूप सड़क का निर्माण कराने को कहा।
मंगलवार रात करीब 11 बजे अंधेरे में रोलर लेकर ठेकेदार और उनकी टीम सड़क बनाने पहुंची। यह देख कस्बे के 14 वार्डों के व्यापारी और नागरिक सड़क पर उतर आए। उन्होंने कहा कि सड़क पर गिट्टी मानक के अनुरूप नहीं डाली गई है। युवा नेता संदीप जायसवाल, पप्पू जायसवाल, विश्वकर्मा शर्मा, कालीचरण, सतीश जायसवाल, विनोद कुमार, मुरारी जायसवाल, विपिन कसेरा, रिंकू, सतीश मद्धेशिया आदि ने बताया कि सड़क को मानक के अनुरूप नहीं बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा नेता नंदकिशोर गुप्ता ने बताया कि रात के अंधेरे में सड़क बनाई जा रही है। जबकि नगर पंचायत के जिम्मेदार मौके से नदारद हैं। ऐसे में मानक की अनदेखी खुलकर की जा रही है। नागरिकों ने जेई और ईओ से गिट्टी कम होने की बात कही। इसी बीच रास्ते से गुजर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा का वाहन भी लोगों ने रोक दिया। लोगों ने कहा कि भाजपा सरकार में मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन जिम्मेदारों के ऊपर कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सड़क मानक के अनुसार नहीं बनेगी तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके बाद वह मौके से चले गए, लेकिन नागरिक पूरी रात सड़क पर रहे। दो दिन पूर्व लोगों ने इसकी शिकायत क्षेत्रीय विधायक डॉ. असीम कुमार से भी की थी। उन्होंने जेई व ईओ को बुलाकर दो दिनों के भीतर सड़क निर्माण प्रारंभ कराने के निर्देश दिए थे।

मंगलवार रात जब ये लोग मौके पर पहुंचे तो उन्हें जनाक्रोश का सामना करना पड़ा। समाजसेवी कृष्णा जायसवाल, मिट्ठू जायसवाल, बैजू मद्धेशिया, नईम, योद्धा शर्मा, रंजन शर्मा, राजकुमार शर्मा, राकेश मद्धेशिया, मनोज रौनियार सहित बड़ी संख्या में लोग सड़क पर एकत्र रहे। इस संबंध में ईओ अंबरीष कुमार सिंह ने बताया कि जितना काम होगा, मात्र उतने का ही भुगतान किया जाएगा। लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed