{"_id":"6a03882dc720b49f3a08c043","slug":"construction-of-unfinished-road-begins-villagers-rejoice-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-159655-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अधूरी पड़ी सड़क का निर्माण शुरू, ग्रामीणों में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अधूरी पड़ी सड़क का निर्माण शुरू, ग्रामीणों में खुशी
Wed, 13 May 2026 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 13 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
टेकुआटार हाटा मार्ग के लठियहवां स्थान के समीप शुरू निर्माण कार्य।
कसया। टेकुआटार-पगरा रामनगर मार्ग पर लठियहवा ब्रह्मस्थान के पास लंबे समय से रुका सड़क निर्माण कार्य आखिरकार शुरू हो गया। भूमि विवाद सुलझने और प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्य आरंभ करा दिया है। इसे क्षेत्रीय लोगों में खुशी है।
बताया जा रहा है कि विवाद के चलते करीब 50 मीटर सड़क 26 वर्षों से अधूरी पड़ी थी। इससे आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ती थी। बारिश के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती थी।
रविवार को राजस्व और लोक निर्माण विभाग की टीम ने जमीन की पैमाइश कर किसान को कब्जा दिलाया था। इसके बाद सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। यह कई गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। क्षेत्र के किसानों को गन्ने की ढुलाई में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान राजेश राव उर्फ गुड्डू बाबू ने बताया कि किसान को ग्रामसभा की जमीन दे दी गई है। राजस्व और पीडब्ल्यूडी की टीम ने पैमाइश कर कब्जा दिलवाया। जितेंद्र राव,अखिलेश ओझा,रमेश राव,शशिकांत ओझा, प्रधान इसरार अहमद,जितेंद्र सिंह, शैलेष सिंह, निखिल राव आदि ने खुशी जाहिर की है।