{"_id":"696558dc5a362a96d60e0d4f","slug":"construction-of-the-overbridge-has-begun-in-salemgarh-vehicles-will-soon-be-able-to-travel-at-high-speed-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-152645-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सलेमगढ़ में ओवरब्रिज का निर्माण शुरू, फर्राटा भरेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सलेमगढ़ में ओवरब्रिज का निर्माण शुरू, फर्राटा भरेंगे वाहन
Tue, 13 Jan 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
सलेमगढ़ चौक पर निर्माणधीन ओवरब्रिज।संवाद
पडरौना/सलेमगढ़। हाईवे स्थित सलेमगढ़ कस्बे में ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। वहीं कुछ माह पहले पटहेरिया और फाजिलनगर कस्बा के बघौचघाट मोड़ पर शुरू हुए ओवरव्रिज निर्माण कार्य की गति भी अब तेज हो गई है। इन सभी ओवरब्रिज के निर्माण पर करीब 110 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
इस पुलों का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी और सड़क हादसों में भी कमी आएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए क्षेत्र के लोग लंबे समय से ओवरब्रिज निर्माण की मांग कर रहे थे। शासन ने करीब 110 करोड़ रुपये की लागत से एनएच के सलेमगढ़, पटहेरिया, फाजिलनगर कस्बा के बघौचघाट मोड़ पर ओवरब्रिज निर्माण की मंजूरी दी।
पटहेरिया और फाजिलनगर में बनने वाले ओवरब्रिज का करीब छह माह पहले निर्माण कार्य शुरू हुआ था। कार्यदायी संस्था की तरफ से निर्माणाधीन इस ओवरब्रिज के पहले वहां नाली समेत अन्य छोटे निर्माण कार्य कराया गया था। इसकी वजह से निर्माण कार्य की गति धीमी थी, लेकिन अब तेजी आएगी। इधर बीते सप्ताह सलेमगढ़ बाजार में प्रस्तावित ओवरव्रिज का निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया। निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि सलेमगढ़ में ओवरब्रिज का निर्माण पूरा हो जाने के बाद सलेमगढ़ खास, बहादुरपुर, बसडीला, हफूवा जीवन, हफूवा बलिराम, माधोपुर के अलावा बिहार प्रांत के सीमावर्ती गांव के लोगाें आवागमन बेहतर हो जाएगा। इस निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद सबसे अधिक सहूलियत यूपी के लोगों को बिहार प्रांत के बथुवा, लाइन बाजार, मीरगंज, सिवान, छपरा आदि जाने में सहूलियत होगी। वहीं बिहार प्रांत के लोगों को तरयासुजान, तमकुहीरोड के रास्ते गोरखपुर, पडरौना और पनियहवा की तरफ से जाने में दिक्कत नहीं होगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
सलेमगढ़ में 700 मीटर लंबा होगा पुल
के सलेमगढ़ चौराहे पर बन रहे ओवरब्रिज की कुल लंबाई करीब 700 मीटर होगी। इसमें सलेमगढ़ चौराहे से तमकुहीराज की तरफ 391 मीटर और बिहार प्रांत की तरफ 340 मीटर लंबे ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। वहीं स्थानीय लोगों को अवागमन में कोई दिक्कत न हो इसके लिए ओवरब्रिज के दोनों तरफ सर्विस लेन के साथ अंडरपास का भी निर्माण कराया जाएगा, ताकि सड़क के दोनों तरफ से बसे लोग ओवरब्रिज के नीचे से आसानी से अवागमन कर सके।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
एक वर्ष में आठ लोग गवां चुके हैं जान
सलेमगढ़ स्थानीय बाजार लगाता है। यहां क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोग खरीदारी करने आते हैं। सड़क के दोनों तरफ से बाजार होने के चलते लोगाें को एनएच पार करना पड़ता है। इस दौरान हमेशा दुर्घटनाएं होती रहती हैं। एक वर्ष में हुई दुघर्टनाओं की बात करें तो 30 से अधिक बार सड़क पार करने के दौरान बाइक सवार या पैदल राहगीर वाहनों की चपेट में आए हैं। इसमें आठ लोग अपनी जान गवां चुके हैं, जबकि 40 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। चौराहे पर ओवरब्रिज निर्माण होने के बाद इन दुर्घटनाओं से निजात मिल जाएगी।
-- -- -- -- -- --
पटहेरिया में बनकर तैयार हैं दो पिलर
पटहेरवा। एनएच स्थित पटहेरिया क्रासिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के दो पाए का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इसके अलावा सड़क के दोनों तरफ लगने वाला शिलापट्ट मंगाई जा रही है। इस निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यहां हर दिन होने वाली दुर्घटनाओं से लोगों को निजात तो मिलेगी ही साथ ही बिहार होते हुए समउर बाजार और जिला मुख्यालय पडरौना की तरफ से जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
फाजिलनगर में सुस्त है निर्माण की गति
फाजिलनगर। कस्बा के बघौचघाट पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के निर्माण कार्य की गति बेहद ही धीमी है। करीब दो माह पहले ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। यहां सड़के दोनों तरफ नाली का निर्माण कार्य पूरा कर छोड़ दिया गया। निर्माण कार्य की गति धीमी होने के चलते लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। हालांकि कार्यदायी संस्था ने दावा किया है कि निर्माण कार्य की प्रक्रिया चल रहा है। कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से यहां निर्माण कार्य में गति धीमी है। शीघ्र ही निर्माण कार्य में तेजी आएगी।