{"_id":"6af3769df948c4e847018720","slug":"construction-of-the-bridge-being-built-at-a-cost-of-2570-crore-has-resumed-revenue-team-conducts-measurements-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-172024-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 25.70 करोड़ से बन रहे पुल का निर्माण फिर शुरू, राजस्व टीम ने की पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 25.70 करोड़ से बन रहे पुल का निर्माण फिर शुरू, राजस्व टीम ने की पैमाइश
विज्ञापन
- 25.70 करोड़ से बन रहा पुल, मुआवजे की मांग को लेकर सोमवार को किसानों ने रोक दिया था काम
तमकुहीरोड। सेवरही विकासखंड के पिपराघाट स्थित गोलाघाट में बांसी नदी पर बन रहे पक्के पुल का निर्माण मंगलवार को फिर शुरू हो गया। किसानों ने भूमि के मुआवजे की मांग को लेकर सोमवार को निर्माण कार्य रोक दिया था। इसके बाद तहसीलदार की ओर से गठित राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश की और किसानों से वार्ता की। टीम के आश्वासन पर किसान निर्माण कार्य जारी रखने के लिए सहमत हो गए।
गोलाघाट में पीपे के पुल की जगह 25.70 करोड़ रुपये की लागत से एप्रोच मार्ग सहित छह पायों वाले पक्के पुल का निर्माण कराया जा रहा है। पिछले 20 दिनों से अधिक समय से चल रहे निर्माण में एक पाया तैयार हो चुका है, जबकि दूसरे का काम अंतिम चरण में है। पुल निर्माण में अपनी जमीन जाने को लेकर किसान मुआवजे की व्यवस्था स्पष्ट नहीं होने से चिंतित थे। इसी को लेकर उन्होंने सोमवार को काम रुकवा दिया था।
मामले को लेकर कार्यदायी संस्था सेतु निगम के एई विवेक नायक ने तहसीलदार संदीप कुमार सिंह से समाधान कराने का आग्रह किया। इस पर तहसीलदार ने राजस्व निरीक्षक की अगुवाई में चार सदस्यीय टीम गठित की। मंगलवार को राजस्व निरीक्षक जयंत गुप्ता, लेखपाल धनंजय पांडेय, शैलेंद्र पांडेय और विनोद गौतम निर्माण स्थल पर पहुंचे। टीम ने किसानों से बातचीत कर भूमि की पैमाइश की।
विज्ञापन
राजस्व टीम ने किसानों को बताया कि जिनकी जमीन पुल निर्माण में आ रही है, वे अपनी खतौनी जमा कर दें ताकि प्रभावित भूमि के रकबे के आधार पर मुआवजे से संबंधित समस्या का समाधान कराया जा सके। इस आश्वासन के बाद किसान सहमत हो गए और निर्माण कार्य दोबारा शुरू करा दिया गया। मौके पर भारी मशीनों और निर्माण सामग्री की आवाजाही भी शुरू हो गई है।
इस दौरान सेतु निगम के जेई सत्यजीत सिंह, राणाप्रताप सिंह, अर्जुन गौतम, राजकिशोर निरंकारी, ध्रुव निषाद, जयप्रकाश यादव सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
तहसीलदार संदीप कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व टीम ने मौके पर पैमाइश कर किसानों को संतुष्ट किया है। इसके बाद पुल का निर्माण कार्य फिर शुरू हो गया है।