फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Construction of Salemgarh-Ahiroulidan Highway begins, vehicles will fill at speed

Kushinagar News: सलेमगढ़-अहिरौलीदान हाईवे का निर्माण शुरू, वाहन भरेंगे फर्राटा

Thu, 16 Jan 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 16 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Construction of Salemgarh-Ahiroulidan Highway begins, vehicles will fill at speed
तमकुहीराज/सलेमगढ़। दस वर्षों से टूटी और गड्ढे में तब्दील हो चुकी सलेमगढ़-अहिरौलीदान सड़क के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। 14 किलोमीटर सड़क को स्टेट हाईवे बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 25 करोड़ 76 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। हाईवे बनाने के लिए जेसीबी मशीन से चौड़ाई बढ़ाने के साथ निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। काम पूरा होने के बाद वाहन इससे फर्राटा भरेंगे। शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक भव्य समारोह में सड़क के निर्माण कार्य का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

क्षेत्र के सलेमगढ़-मुकुंदपुर-तिनफेड़िया-अहिरौलीदान सड़क की लंबाई करीब 14 किमी है। यातायात के लिए एकमात्र सड़क 25 से अधिक गांवों व दुर्गम और पिछड़े इलाकों को हाईवे से जोड़ती है। पूर्व विधायक नंद किशोर मिश्रा पहली बार विधायक चुने गए तो उसी समय से सड़क को ईंट खड़ंजा से पक्के सड़क का निर्माण किया गया। वर्षों बाद सड़क टूटने पैचिंग करा दी गई। एक वर्ष बाद सड़क फिर टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गई। तबसे ग्रामीण समस्या को अखबार के माध्यम से उठाते रहे। परिणामस्वरूप सलेमगढ़-अहिरौलीदान 14 किलोमीटर सड़क को स्टेट हाईवे बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से क्षेत्रीय विधायक असीम कुमार की मांग पर 25 करोड़ 76 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। इतना ही नहीं इस सड़क के टेंडर के बाद निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो गया है। स्टेट हाईवे सड़क की चौड़ाई, मानक एमडीआर इंटरमीडिएट लेन पिच साढ़े पांच मीटर होगी। सड़क के अगल-बगल एक मीटर इंटरलॉकिंग होगी तथा बाजार व कस्बे में दोनों तरफ नाली निर्माण का कार्य भी होगा। क्षेत्रीय ग्रामीण सुग्रीव मिश्रा, पूर्व प्रधान विनोद पटेल, संजय पटेल, मुकुल मिश्रा, अमरुद्दीन खान, सुधीर पटेलआदि ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed