फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Construction of roads and drains in the final stage; hardships to be resolved soon.

Kushinagar News: सड़क और नाली का निर्माण अंतिम चरण में, जल्द दूर होंगी दुश्वारियां

Tue, 14 Jul 2026 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 14 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Construction of roads and drains in the final stage; hardships to be resolved soon.
सुकरौली। शांति नगर चौक से नगर पंचायत कार्यालय तक सड़क का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। करीब 60 लाख रुपये की लागत से सड़क और नाला का निर्माण कार्य अगस्त के प्रथम सप्ताह तक पूरा करा लिया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़क किनारे बसे लोगों को आवागमन और जलभराव की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

बीते वर्षों में बरसात शुरू होते ही इस सड़क पर जलभराव की समस्या बढ़ जाती थी। बारिश खुलने के बाद लोग कीचड़ की समस्या से परेशान रहते थे। हालत यह होती थी कि बरसात के दिनों में इस मार्ग पर लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो जाता था। सबसे अधिक परेशानी मोहल्लों के लोगों के अलाव स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ती थी। सड़क पर कीचड़ पसरने की वजह से कई बार स्कूल जा रहे बच्चे गिरकर चोटिल हो जाते थे।
विज्ञापन

लोगों की इस समस्या को देखते हुए नगर पंचायत ने मुख्यमंत्री सृजन योजना के तहत सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया। करीब 60 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस सड़क और दोनों तरफ से नाला का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। मौसम सही रहा तो अगस्त के प्रथम सप्ताह तक निर्माण कार्य पूराकर आम लोगों के खोल दिया जाएगा। इससे नगर पंचायत कार्यालय आने वाले लोगों को आवागमन सुविधा होने के साथ मोहल्ले के लोगों को जलनिकासी और बरसात के दिनों में होने वाली कीचड़ की समस्या से निजात मिल जाएगी। इस संबंध में ईओ सर्वेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर नगर पंचायत की सड़क और उसके किनारे नालियों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। धीरे-धीरे सभी वार्डों की सड़काें का निर्माण कार्य कराने की योजना है, ताकि लोगों को आवागमन और जलनिकासी की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed