फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Constitution is a symbol of harmony

Kushinagar News: समरसता का प्रतीक है संविधान

Wed, 27 Nov 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 27 Nov 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Constitution is a symbol of harmony
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार समेत सभी सरकार और विद्यालयों में मंगलवार को संविधान दिवस मनाया गया। संविधान को आर्थिक समानता और समरसता का प्रतीक बताते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली गई। डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई गई। इसके पहले लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया।
विज्ञापन

हाटा विधायक हाटा मोहन वर्मा ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान लागू किया गया। इसका पालन कर देश नित आगे बढ़ रहा है। डीएम विशाल भारद्वाज ने कहा कि देश का संविधान आर्थिक समानता समरसता का प्रतीक है। संविधान से समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिया है। कार्यक्रम को रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड आदि ने संबोधित किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के छह सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एडीएम वैभव मिश्रा, एडीएम न्यायिक प्रेम कुमार, एसडीएम मोहम्मद जफर, डीडीओ प्रतिभा मिश्र, पीडी जगदीश त्रिपाठी, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी संतोष कुमार मिश्रा की अगुवाई में पुलिस लाइन सभागार में संविधान दिवस मनाया गया। इसमें संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों, उद्देशिका को स्मरण कराते हुए राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
इसी तरह उदित नारायण इंटर कॉलेज परिसर में संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर कॉलेज के शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने मानव शृंखला बनाकर संविधान की अखंडता का संकल्प लिया। इस दौरान प्रधानाचार्य अरविंद सिंह, उप प्रधानाचार्य अजय कुमार सिंह, राजीव यादव, डॉ. आलोक शुक्ल, चंद्रशेखर दीक्षित, अंकित मिश्र, आनंद शुक्ल, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।

पकवा इनार प्रतिनिधि के अनुसार संविधान दिवस पर मंगलवार को राजकीय बौद्ध संग्रहालय में हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान विषयक संगोष्ठी अज्ञेय स्मृति सभागार में हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. उमाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि संविधान भारतीयों के लिए प्रेरणादायक जीवन दस्तावेज है। संविधान स्वतंत्र भारत का आधुनिक धर्म ग्रंथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed