फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Consignment of liquor reaching Bihar via the Bansi Chowki route.

Kushinagar News: बांसी चौकी मार्ग से बिहार पहुंच रही शराब की खेप

Wed, 24 Jun 2026 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 24 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Consignment of liquor reaching Bihar via the Bansi Chowki route.
बिहार के धनहा थाने की पुलिस ने पीकअप से अवैध शराब और दो तस्कर गिरफ्तार।स्रोत-सोशल मी​डिया
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र की बांसी पुलिस चौकी से होकर अवैध शराब की खेप बिहार पहुंचने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में बिहार के धनहा थाना पुलिस ने सोमवार को गौतम बुद्ध चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक पिकअप वैन से 635 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए चालक और खलासी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

धनहा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि गौतम बुद्ध पुलिस चेकपोस्ट पर नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पडरौना कोतवाली क्षेत्र की ओर से आ रही एक संदिग्ध पिकअप वैन को रोककर तलाशी ली गई। जांच में वाहन से 635 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से चालक रोशन वर्मा निवासी भलुही, थाना अहिरौली तथा उपचालक रोहित कुमार निवासी मोहम्मदपुर, जिला गोपालगंज को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed