{"_id":"644579afcdc12e17b5044824","slug":"consciously-eat-fast-food-kushinagar-news-c-7-1-136969-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सोच-समझकर खाएं फास्टफूड, नहीं तो खराब हो जाएगा लिवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सोच-समझकर खाएं फास्टफूड, नहीं तो खराब हो जाएगा लिवर
Mon, 24 Apr 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
नाखून, आंख के साथ यूरिन का पीला पड़ना लिवर की बीमारी का प्रमुख लक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सोच-समक्षकर खाएं फास्टफूड, नहीं खराब हो जाएगा लिवर। फास्टफूड के बढ़ते चलन के कारण अधिकतर लोग असंयमित खानपान के आगे इसका ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसका प्रमाण है कि जिला अस्पताल में रोजाना 20-30 मरीज फैटी लिवर के पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में समय पर पहुंचने वाले लिवर रोगियों की जांच और इलाज की सुविधा है, लेकिन गंभीर मरीजों को जनपद के बाहर रेफर करना पड़ता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लिवर (यकृत या कलेजा) का सेहतमंद होना आवश्यक है।
पडरौना शहर स्थित पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. संजीव सुमन बताते हैंं कि वर्तमान में लोगों की दिनचर्या, तला-भुना खाना, मोटापा, संक्रमण, रक्त में फैट का बढ़ना, पेट में दर्द या सूजन, थकान, स्किन और आंखों में पीलापन से लेकर कब्ज की समस्या लोगों में बढ़ रही है। पुरुषों में इस तरह की परेशानी का कारण एल्कोहल का सेवन करना तो बच्चों में इसकी वजह अत्यधिक फास्टफूड का सेवन करना बताया जा रहा है।
...
बच्चों पर इसका अधिक असर
जिला अस्पताल की ओपीडी में जिले के कोने-कोने से बच्चों दिखाने के लिए लोग आते हैं। इसमें अधिकतर बच्चों को पेट से संबंधित समस्या रहती है। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश यादव बताते हैं कि बच्चे भी पौष्टिक भोजन करने के बजाय चाट-पकौड़ी, चाऊमीन, पिज्जा, बर्गर, नूडल्स, चिल्ली पनीर, वेज फ्राई आदि का सेवन कर रहे हैं। देर रात भोजन करने की आदत भी लिवर को बीमार कर रही है।
विज्ञापन
...
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए दिनचर्चा में लाएं सुधार
चिकित्सक बताते हैं कि भाग-दौड़ भरी जिंदगी में लिवर को स्वस्थ रखना है तो दिनचर्चा में सुधार लाएं। सुबह उठकर पानी पीएं। रोजाना सुबह शाम दो-दो किलोमीटर पैदल चले। नाखून, आंख व यूरिन का पीला पड़ना लिवर की बीमारी का प्रमुख लक्षण है। अगर यह लक्षण दिखे तो इसे नजरअंदाज न करें। अस्पताल आकर दिखाएं।
... लिवर से जुड़ी बीमारियां
- पीलिया लिवर से जुड़ी बीमारी है। इसके होने का मुख्य कारण दूषित खानपान है।
- हेपेटाइटिस ए और ई खराब भोजन और दूषित पानी से होता है।
- हेपेटाइटिस बी, सी और डी रक्त में संक्रमण के कारण होते हैं।
...
खान पान में बरतें सावधानी
- सुबह तीन से चार गिलास पानी जरूर पीएं
- लिवर के मरीज नारियल पानी व शुद्ध गन्ने के रस का रोजाना सेवन करें।
- सब्जियों का सूप पीएं, अमरूद, तरबूज, नाशपाती, मौसमी, अनार, सेब, पपीता, आलू बुखारा खाएं।
- खाने में सलाद, अंकुरित दाल, उबला हुआ खाना खाएं।
...
कोट
जिला अस्पताल में लिवर की जांच की जाती है। शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देर से आने वाले मरीजों को जनपद के बाहर रेफर करना पड़ जाता है। किसी तरह की दिक्कत आने पर अस्पताल आएं, जिससे जांच कराकर समय पर इलाज शुरू हो सकें।
-डॉ. दिलीप कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल