{"_id":"620be8d30dc6e51f611756b7","slug":"congress-yearning-for-victory-in-fazilnagar-kushinagar-news-gkp4270527147","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाजिलनगर में जीत के लिए तरस रही कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाजिलनगर में जीत के लिए तरस रही कांग्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाजिलनगर में जीत के लिए तरस रही कांग्रेस
14 वर्षों से वनवास काट रही सपा ने स्वामी प्रसाद को बनाया सेनापति
कुशीनगर। फाजिलनगर विधानसभा सीट का चुनाव इस बार काफी रोचक होने वाला है। पडरौना से तीन बार लगातार विधायक रहे स्वामी प्रसाद मौर्य के सहारे सपा फाजिलनगर में 14 साल बाद जीत की गद्दी पर पहुंचने के सपने बुन रही है। भाजपा विधायक गंगा सिंह कुशवाहा चुनाव मैदान में उतरे पुत्र सुरेंद्र कुशवाहा के सहारे हैट्रिक लगाने के प्रयास में है। सपा से बगावत करने वाले मोहम्मद इलियास अंसारी को बसपा अपना योद्धा बनाकर खाता खोलने के प्रयास में है। जबकि कांग्रेस मनोज सिंह के सहारे पुराना वैभव वापस पाने की कोशिश में लगी है।
फाजिलनगर सीट पर चार-चार बार सोशलिस्ट पार्टी और जनता दल को जीत मिली है। वर्ष 1967, 1974, 1980 और 1985 में कांग्रेस के कब्जे में यह सीट रही। 1985 के बाद क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस के उम्मीदवार पर भरोसा नहीं किया। बसपा के भी किसी उम्मीदवार पर यहां की जनता ने भरोसा नहीं जताया। इस सीट पर तीन बार भाजपा और तीन बार सपा को जीत हासिल हुई है। विश्वनाथ सिंह ने 1993, 1996 और 2007 के विधानसभा चुनाव में सपा को जीत दिलाई। भाजपा से 2002 में जगदीश मिश्र चुनाव जीते तो 2012 से गंगा सिंह कुशवाहा विधायक हैं।
इस बार के चुनाव में सभी दल जातिगत वोटों को साधकर यह सीट को अपनी झोली में डालने की कोशिश में हैं। ब्राह्मण, कुशवाहा, चनऊ और मुस्लिम बाहुल इस सीट पर भाजपा एवं सपा दोनों की नजर है। इन दोनों ने सजातीय उम्मीदवार उतारे हैं। सपा उम्मीदवार के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव मैदान हैं तो भाजपा विधायक गंगा सिंह कुशवाहा के पुत्र सुरेंद्र कुशवाहा ताल ठोक रहे हैं। बसपा ने लंबे समय से सपा के झंडे तले राजनीति करने वाले मोहम्मद इलियास अंसारी को मैदान में उतारा है। इस चुनाव में इलियास को सपा से टिकट न मिलने पर उन्होंने नामांकन के दौरान बसपा का दामन थाम लिया था। कांग्रेस ने मनोज सिंह को चनऊ और अन्य पिछड़े-अगड़े वोटरों को साधने के लिए उतारा है। संवाद
विज्ञापन
2017 के विधानसभा चुुनाव की स्थिति
गंगा सिंह कुशवाहा, भाजपा, प्राप्त मत- 1,02,778, मत प्रतिशत- 48.57
विश्वनाथ सिंह, सपा, प्राप्त मत- 60,856, मत प्रतिशत- 28.76
जगदीश सिंह, बसपा, प्राप्त मत- 34,250, मत प्रतिशत- 16.19
चौथे स्थान पर नोटा, प्राप्त मत- 2,811, मत प्रतिशत- 1.33
मतदाताओं की संख्या
पुरुष मतदाता- 2,12,626
महिला मतदाता- 1,86,188
अन्य- 23
कुल मतदाता- 3,98,835
फाजिलनगर क्षेत्र में अब तक चुने गए विधायक-
वर्ष विजेता पार्टी
1952 राजबंशी राय सोशलिस्ट पार्टी
1957 रामायण राय सोशलिस्ट पार्टी
1962 रामायण राय सोशलिस्ट पार्टी
1967 रामायण राय कांग्रेस
1969 रामधारी शास्त्री सोशलिस्ट पार्टी
1974 रामायण राय कांग्रेस
1977 रामनरेश पांडेय जनता पार्टी
1980 खुदादीन अंसारी कांग्रेस
1983 (उपचुनाव) विश्वनाथ सिंह जनता दल
1985 शशि शर्मा कांग्रेस
1989- विश्वनाथ सिंह- जनता दल
1991 विश्वनाथ सिंह जनता दल
1993 विश्व्नाथ सिंह जनता दल
1996 विश्व्नाथ सिंह सपा
2002 जगदीश मिश्र भाजपा
2007 विश्वनाथ सिंह सपा
2012 गंगा सिंह कुशवाहा भाजपा
2017 गंगा सिंह कुशवाहा भाजपा