फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Congress workers protest against NEET irregularities, submit memorandum

Kushinagar News: नीट में गड़बड़ी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Sat, 22 Jun 2024 04:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 22 Jun 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Congress workers protest against NEET irregularities, submit memorandum
पडरौना। नीट में हुई गड़बड़ी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिलाध्यक्ष ऋषिकेश मिश्र की अगुवाई में कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम उमेश मिश्रा को सौंपा। नीट को रद्द करते हुए शिक्षा माफिया पर कार्रवाई की मांग की। शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ऋषिकेश मिश्र ने कहा कि चार जून को नीट-यूजी 2024 का परिणाम जारी किया गया है। इसमें काफी गड़बड़ियां सामने आई हैं। परीक्षार्थियों ने पेपर लीक करने सहित परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ियां, भ्रष्टाचार और अनुचित साधनों के प्रयोग आरोप लगाया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात में नीट से जुड़े मामलों में कई लोगों की गिरफ्तारियां की गई हैं। परीक्षा में भ्रष्टाचार के कारण लाखों युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ गया है। अभिभावकों के लाखों रुपये भी बर्बाद हो गए हैं। कई छात्र अवसाद में होने के कारण आत्महत्या करने को मजबूर हैं। उन्होंने नीट को रद्द करने और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। साथ ही केन्द्रीय शिक्षा मंत्री को अपने पद से इस्तीफा देने की भी मांग प्रमुख है। इस दौरान राधाकृष्ण शर्मा, आफताब आलम, ओमप्रकाश तिवारी, अंशुमणि त्रिपाठी, अनिरुद्ध प्रसाद, अजय जायसवाल, वृंदा प्रजापति, पलटन यादव, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नीट रद्द करने की मांग

पडरौना। समाजवादी छात्र सभा की तरफ से शुक्रवार को नगर के छात्र संघ चौराहे पर प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला जलाया गया। इसमें छात्र नेताओं ने नीट रद्द करने की मांग की। सपा छात्र संघ के जिलाध्यक्ष राम लखन यादव ने कहा कि नैतिकता के आधार पर शिक्षा मंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। नीट परिणाम को लेकर विद्यार्थियों में गड़बड़ी का संदेह को देखते हुए नीट परीक्षा को रद्द कर देना चाहिए। भाजपा सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। इस दौरान सहीम अख्तर, अरविंद यादव, अभिनव यादव, अंकुश गुप्ता, ईश्वर, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed