फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Congress state president paid tribute to Bhadant Dnyaneshwar

Kushinagar News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दी भदंत ज्ञानेश्वर को श्रद्धांजलि

Tue, 11 Nov 2025 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 11 Nov 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Congress state president paid tribute to Bhadant Dnyaneshwar
श्रद्धांजलि अर्पित करते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। स्रोत-सोशल मीडिया
कसया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सोमवार को कुशीनगर पहुंचे। उन्होंने भदंत ज्ञानेश्वर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने भंते ज्ञानेश्वर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और कहा कि उन्होंने कुशीनगर को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई और अपना संपूर्ण जीवन प्रेम, करुणा, धर्म और समाज सेवा को समर्पित कर दिया।
विज्ञापन

अजय राय ने कहा कि भंते ज्ञानेश्वर केवल बौद्ध धर्म के ही नहीं, बल्कि सभी धर्मों के प्रति सम्मान का भाव रखते थे। उनके निधन से संपूर्ण समाज मर्माहत है। पत्रकारों से बातचीत में इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह सरकार हर मुद्दे पर तरह विफल है। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के संदर्भ में कहा कि यह एयरपोर्ट आज तक शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन


उन्होंने इसे सरकार की नाकामी बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी एयरपोर्ट चालू कराने के लिए आंदोलन करेगी। बिहार की राजनीति पर बोलते हुए अजय राय ने कहा कि कई दलों को एनडीए से बाहर रखे जाने का लाभ महागठबंधन को मिलेगा। बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री की सनातन एकता यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे लोग समाज में विभाजन पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed