{"_id":"61914fb279630818a76171da","slug":"congress-protest-kushinagar-news-gkp416345151","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवरही: सड़क निर्माण शुरू, कांग्रेसियों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवरही: सड़क निर्माण शुरू, कांग्रेसियों का धरना जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवरही: सड़क निर्माण शुरू, कांग्रेसियों का धरना जारी
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। सेवरही कस्बा में सड़क निर्माण का कार्य नगर पंचायत की ओर से शुरू करा दिया गया है। इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का रविवार को बेमियादी धरना जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने सड़क निर्माण पूरा होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।
धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि इसके पहले भी सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराया गया था। लेकिन केवल गिट्टी गिराकर निर्माण कार्य बंद कर दिया गया। सड़क निर्माण की मांग को लेकर विधायक अजय कुमार लल्लू ने भी कुछ दिन पहले नगर पंचायत कार्यालय का घेराव किया था। उन्हें तत्कालीन ईओ ने छह नवंबर से सड़क निर्माण कराने का लिखित आश्वासन दिया था। लेकिन उसी दिन उनका स्थानांतरण हो गया और कार्य अधर में लटक गया था। उसके बाद नवागत ईओ अंबरीष कुमार सिंह को अल्टीमेटम देकर 12 नवंबर से बेमियादी धरना शुरू कर दिया गया था।
उधर, नगर पंचायत प्रशासन ने शनिवार की रात से सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। धरना की अगुवाई कर रहे पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अनिल पटेल ने चेताया कि सड़क निर्माण कार्य पूरा होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान राजेश्वर गुप्ता, शर्मा यादव, लव जायसवाल, ब्यास कुशवाहा, अमित कुमार बंटी, पप्पू जायसवाल, लालजी खरवार, जेबी सिंह, संजय कुशवाहा, दीपक जायसवाल, मुर्तुजा अली, इमरान अजमेरी, प्रभु गुप्ता, शैलेंद्र मद्धेशिया, रेयाज हाशमी, आलोक जायसवाल, राजकुमार मद्धेशिया, झिनकू सिंह, मंसूर आलम आदि मौजूद रहे।