{"_id":"6a84bd26daf49d10340e4bc5","slug":"congress-party-observer-inquired-about-ground-challenges-kushinagar-news-c-205-1-ksh1026-166005-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कांग्रेस पार्टी के पर्यवेक्षक ने ली जमीनी चुनौतियों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कांग्रेस पार्टी के पर्यवेक्षक ने ली जमीनी चुनौतियों की जानकारी
Wed, 19 Aug 2026 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय और मजबूत करने के उद्देश्य से पार्टी के प्रादेशिक पर्यवेक्षक जगदीश ठाकुर ने कांग्रेस मंडल कार्यालय में कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर संगठन की मौजूदा स्थिति और जमीनी चुनौतियों की जानकारी ली।
बैठक में पर्यवेक्षक ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बातें सुनीं और संगठन की कार्यप्रणाली को लेकर उनकी राय जानी। कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक के आधार पर आगामी रणनीति, संगठनात्मक नियुक्तियों और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी नेतृत्व की ओर से कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। पर्यवेक्षक द्वारा बैठक में मिले सुझावों और फीडबैक की रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौंपी जाएगी। इसके आधार पर संगठन में आवश्यक बदलाव और आगामी रणनीति तय की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष पलटन यादव ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष तारकेश्वर सिंह ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रविंद्र विश्वकर्मा (राधे), पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, विधानसभा प्रभारी गोरख यादव, मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह, विजय सिंह, प्रमोद तिवारी, संजय कुशवाहा, भुआली प्रसाद, यूनिस अंसारी, शोभा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।