फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Congress officials resigned after change of District President

Kushinagar News: जिलाध्यक्ष बदलने पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

Sat, 13 Apr 2024 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 13 Apr 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Congress officials resigned after change of District President
पडरौना। लोकसभा चुनाव से पहले सुनील उर्फ मनोज कुमार सिंह को हटाकर कार्यवाहक ऋषिकेश मिश्रा को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया। अचानक इस निर्णय से कांग्रेस पार्टी में हलचल बढ़ गई और एक-दूसरे से संपर्क करने की कोशिश करने लगे। पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफे की कॉपी भेज दी है।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय से बीते दिनों जिला कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक अध्यक्ष की सूची जारी हुई। आज शपथ ग्रहण और सम्मान समारोह होना था। इसमें सुनील उर्फ मनोज सिंह की जगह ऋषिकेश मिश्रा को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। इसकी जानकारी होने के बाद जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने विरोध शुरू कर दिया। पार्टी के शीर्ष नेताओं से भी मनोज सिंह को जिलाध्यक्ष बने रहने के लिए कहा। लेकिन, जिले के पदाधिकारियों की बात नहीं सुनी गई। जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष और जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों समेत 37 लोगों ने सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अपने फैसले पर पुनः विचार करने की अपील की है।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि हम सभी कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित हैं और पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार पूर्व की भांति करते रहेंगे। पार्टी के सक्रिय सदस्य के रूप में अपनी सेवा देते रहेंगे। पदाधिकारियों के इस फैसले के बाद कांग्रेस में हलचल बढ़ गई है। वर्तमान जिलाध्यक्ष ऋषिकेश मिश्रा ने बताया कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है। पार्टी के सभी पदाधिकारी अपने हैं। इनके साथ बैठक कर आपसी मनमुटाव को दूर कर लिया जाएगा।शीर्ष नेतृत्व ने मुझे जिम्मेदारी दी है। इसका निर्वहन मजबूती के साथ करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



-
इन लोगों ने दिया इस्तीफा
-सुनील उर्फ मनोज सिंह जिलाध्यक्ष, जहरूद्दीन जिला उपाध्यक्ष, तारकेश्वर सिंह जिला उपाध्यक्ष, सचिव भोला चौहान, स्वामीनाथ यादव, देवेश राय,इंद्रजीत प्रसाद, जाहिद अली कुरैशी, आशिक अली, सत्यनरायण गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, हरिकेश्वर पांडेय, संजय गुप्ता, प्रभु गुप्ता, सुनील निगम, अशोक पटेल, ब्यास कुशवाहा, जेबी सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष जयगोविंद राव, अनिरूद्ध कुशवाहा, राजू कुशवाहा, जगदीश चौहान, लालचंद प्रसाद, प्रवीन सिंह, अब्दुल हमीद, विद्या भारती, वकील गुप्ता, काश्मीरीलाल गुप्ता, सहाबुद्दीन, मोतीचंद प्रसाद, इद्रीश अंसारी, सुधीर यादव, छोटेलाल यादव, मंसूर आलम, संजय कुशवाहा, परशुराम यादव, अनिल पटेल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed