फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Congress did more harm to India than the British: Mohan Yadav

अंग्रेजों से अधिक कांग्रेस ने किया भारत का नुकसान : मोहन यादव

Thu, 23 May 2024 04:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 23 May 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Congress did more harm to India than the British: Mohan Yadav
जनसभा को संबोधित करते मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव। 
कुशीनगर। भारत का नुकसान जितना अंग्रेजों ने नहीं किया, उससे अधिक कांग्रेस ने किया। पहले पाठ्यक्रम में ग से गणेश पढ़ाया जाता था, लेकिन कांग्रेस ने ग से गधा पढ़वाना शुरू किया। शिक्षा नीति में अंग्रेजों ने भगवान राम, भगवान कृष्ण और हरिश्चंद्र के इतिहास को भारत से खत्म करने का प्रयास किया और कांग्रेस ने उसी नीति को आगे बढ़ाया। कांग्रेस को आजादी के बाद देश का स्वाभिमान बढ़ाना चाहिए था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन

ये बातें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहीं। वह रामकोला के जनता इंटर कॉलेज में भाजपा की ओर से आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान राम के पुत्र कुश के नाम से स्थापित कुशीनगर को देखकर लगता है कि राम का काल आ गया है। उत्तर प्रदेश देवभूमि है। भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की इस भूमि पर आने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि विश्व के बड़े से बड़े देश के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को आगे बढ़ाया है। आजादी के बाद ही भगवान राम का मंदिर बनना चाहिए था, पर कांग्रेस ने भगवान राम पर सवाल खड़ा किया। पीएम मोदी ने भगवान राम के मंदिर का सपना पूरा किया। चारों तरफ से देश पर हमले हो रहे थे। पाकिस्तान आतंकी घटनाओं को अंजाम देता था। लेकिन नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद आतंकी घटनाओं में कमी हुई। देश की सेना ने दुश्मनों के घर में घुसकर उन्हें मारा।
विज्ञापन

महराजगंज की जनसभा में यादव ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में देश को लज्जित किया। कांग्रेस के शासन काल में घोटाले पर घोटाले होते गए। मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री रहे लेकिन सरकार सोनिया गांधी चला रही थीं। जब मोदी प्रधानमंत्री हुए तो कांग्रेस ने हंसी उड़ाई कि चाय बेचने वाले से सरकार नहीं चलेगी। लेकिन जनता के भरोसे से उन्होंने ऐसी सरकार चलाई कि आज दुनिया में भारत की साख बढ़ी है। यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा था कि न खाऊंगा और न खाने दूंगा। यह बात विपक्षी दलों को नहीं पच रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा में परिवारवाद की जगह नहीं है, लेकिन कांग्रेस के लोग अपने परिवार से ही बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चार जून को भाजपा 400 पार सीटों के साथ तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article